Phone Side Effects: फोन आजकल हर किसी की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। फोन पर हर काम हो जाता है। फोन ऑफिशियल काम से लेकर पर्सनल कामों तक के लिए भी किया जाता है। फोन बात करने के लिए होता है लेकिन अगर आप किसी से घंटों तक फोन पर बात करते हैं, तो यह नुकसानदायक हो सकता है। कान पर फोन ज्यादा देर तक लगाकर बात करने के कई साइड इफेक्ट्स हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है। डॉक्टर बताते हैं कि यह आदत कितनी गंभीर है और इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
डॉक्टर नवीन अग्रवाल कहते हैं कि फोन मॉडर्न लाइफस्टाइल का एक ऐसा हिस्सा है, जिसे हम इग्नोर नहीं कर सकते हैं। फोन का पूरी तरह से त्याग करना अब के समय में पॉसिबल नहीं है। फोन का मुख्य काम एक से दूसरी जगह के लोगों से आपस में कनेक्ट रहना है। फोन की मदद से हम बात करते हैं लेकिन बात करने का भी एक निर्धारित समय होता है। अगर हम घंटों-घंटों तक फोन पर बात करते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान होता है। इसका सबसे अधिक प्रभाव दिमाग पर होता है।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
घंटों फोन पर बात करने से क्या होगा?
1. कानों को नुकसान- डॉक्टर नवीन बताते हैं कि कान पर फोन लगाकर लंबे समय तक बात करने से कानों की समस्याएं बढ़ती हैं, जिससे सुनाई देने में भी परेशानी होती है। फोन पर बात करने से कानों के अंदर तरंगे जाती हैं, जो कान के पर्दों के करीब होती हैं। ज्यादा देर बात करने से इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे सुनने में परेशानी होती है।
2. दिमाग पर असर- एक्सपर्ट के अनुसार, कान और दिमाग का एक-दूसरे से संबंध है। अगर हम अधिक समय तक फोन को कान से चिपका कर बात करते रहते हैं, तो इससे हमारे दिमाग की नर्वस पर अटैक होता है, जिससे इन नसों में सूजन भी हो जाती है। इससे नींद की समस्या होती है, सोचने-समझने के साथ फोकस में भी कमी होती है।
3. थकान और स्ट्रेस- फोन पर घंटों बात करने से स्ट्रेस भी बढ़ सकता है और थकान भी होती है। डॉक्टर कहते हैं कि फोन पर बात करने से कई बार हमारा दिमाग उन्हीं बातों को काफी देर तक सोचता रहता है और चिंता भी करने लगता है। वहीं, फोन पर लम्बी बातें नींद की भी समस्या पैदा करती हैं, जिससे स्ट्रेस और बढ़ता है।
क्या करें?
- ज्यादा देर तक फोन पर बात करने की आदत बदलें।
- इयरफोन का यूज करें।
- आप चाहें, तो लाउडस्पीकर पर बात कर सकते हैं, इससे फोन उचित दूरी पर होता है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
3 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
5 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
9 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
9 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
12 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
13 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines