CJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, NDMC ने 16-17 अक्टूबर को एंट्री पर लगाया बैन

अभिजीत दीपके समेत सीजेपी के सभी नेताओं और ध्रुव राठी को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया. प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को ‘तिंरगा मार्च’ निकालने का ऐलान किया.

Central Park Connaught Place

अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को 'तिंरगा मार्च' निकालने का ऐलान किया है. (Photo: ANI/mappls)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बीते कुछ दिनों से विरोध-प्रदर्शनों का अखाड़ा बनी हुई है. दिल्ली पुलिस, सुरक्षा बलों की फौज और बैरिकेट्स को सेंट्रल दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर देखा जा सकता है. 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन उतना सफल नहीं रहा, जितना पेपर लीक के दौरान देखा गया था. ऐसा इसलिए क्योंकि अभिजीत दीपके समेत सीजेपी के सभी नेताओं और ध्रुव राठी को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया. प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को ‘तिंरगा मार्च’ निकालने का ऐलान किया, जिसके बाद अब कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन

किसने जारी किया पार्क बंद करने का आदेश?

गौरतलब है कि दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची से कथित तौर पर SIR द्वारा नाम हटाए जाने के मुद्दे पर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को भी धरना-प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है. दिल्ली पुलिस के इस फैसले के बाद सीजेपी ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया था. जिसके बाद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने 16 और 17 अक्टूबर 2026 को पार्क में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

NDMC ने प्रशासनिक कारणों का दिया हवाला

एनडीएमसी (NDMC) की ओर से 15 अक्टूबर को जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रहेगा. यह नोटिस NDMC के निदेशक की ओर से जारी किया गया है. हालांकि, आदेश में एंट्री को लेकर लगाए गए बैन के पीछे किसी स्पष्ट कारण का जिक्र नहीं किया गया है.

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिजीत दीपके के प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. यह याचिका कनॉट प्लेस के पालिका बाजार के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की ओर से दायर की गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ