T20I में भारत का ऐतिहासिक धमाका, 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया

Team India: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे मैच में भारतीय टीम ने भले ही मुकाबला गंवा दिया. लेकिन टीम इंडिया ने अपने 2 हजार छक्के पूरे कर लिए. इसके अलावा टीम ने चौके लगाने के भी मामले में ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया.

Team India/ Image Source: ANI

Team India/ Image Source: ANI

Team India: भारतीय टीम टी-20 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से ही अब तक भारत का शानदार प्रदर्शन इस प्रारूप में जारी है. टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का भी खिताब जीता था. इसी के साथ ही भारत ने बैक टू बैक 2 खिताब अपने नाम किए थे. फिलहाल भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में भी भारतीय बल्लेबाजों ने दिल खोलकर रन बनाए हैं. भारत ने टी-20आई में अपने 2 हजार छक्के भी पूरे कर लिए हैं.

विज्ञापन

भारतीय टीम ने हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

भारतीय टीम टी-20आई में 2 हजार छक्के पूरे करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है. सबसे ज्यादा वेस्टइंडीज ने टी-20आई इतिहास में छक्के जड़े हैं. वेस्टइंडीज के नाम कुल 2026 छक्के हैं. वहीं, भारतीय टीम अब 2010 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर है. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड काफी पीछे है. न्यूजीलैंड ने अब तक 1585 छक्के लगाए हैं. वहीं, चौथे नंबर पर पाकिस्तान 1507 छक्के के साथ लिस्ट में बनी हुई है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका 1407 छक्के के साथ पांचवें नंबर पर है.

विज्ञापन

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें

वेस्टइंडीज – 2026 छक्के
भारत – 2010 छक्के
न्यूजीलैंड – 1585 छक्के
पाकिस्तान – 1507 छक्के
साउथ अफ्रीका – 1407 छक्के

चौके लगाने के मामले में भारत ने पार किया 4 हजार का आंकड़ा

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. भारतीय टीम ने इस मैच के दौरान टी20 इंटरनेशनल में 2000 छक्के पूरे करने का आंकड़ा पार किया. इसके साथ ही भारत ने इस फॉर्मेट में 4000 चौके लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

टीम इंडिया अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 या उससे अधिक चौके लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर यह खास मुकाम हासिल किया. वहीं, इस सूची में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर मौजूद है. पाकिस्तानी टीम ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 3722 चौके लगाए हैं. इस उपलब्धि के साथ भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई है.

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. ये मुकाबला अपने नाम करने वाली टीम सीरीज को अपने नाम कर लेगी. फिलहाल दोनों टीम 2-2 की बराबरी पर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ