हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वात-पित्त से लेकर कफ की समस्याएं होगी छूमंतर! आचार्य बालकृष्ण से जानें प्याज के फायदे

Onion Benefits: प्याज हमें कई रोगों से बचा सकता है। इसमें मौसमी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने की ताकत होती है। आचार्य बालकृष्ण से जानिए प्याज का सेवन किन रोगों से हमें बचाता है।

विज्ञापन
Onion Benefits

Onion Benefits: प्याज न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। आयुर्वेद में भी प्याज को औषधीय गुणों वाली सब्जी माना गया है, जो बॉडी को कई प्रकार के रोगों से बचाने में मदद कर सकता है। भले ही आयुर्वेद में प्याज को तामसी भोजन माना गया है लेकिन गुणों की बात करें, तो यह सब्जी किसी सुपरफूड से कम नहीं है। आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि प्याज खाने से शरीर के तीनों दोषों को निरोगी बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे खाने के फायदे।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

प्याज और प्याज के फायदों के बारे में हम आपको यह जानकारी आचार्य बालकृष्ण द्वारा शेयर किए गए अपने यूट्यूब हैंडल पर शेयर एक वीडियो के जरिए दे रहे हैं।

विज्ञापन

प्याज खाने के फायदे

1.रोजाना प्याज खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।

2.पाचन तंत्र को सुधारने में सहायक।

विज्ञापन

3.प्याज का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

4.शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी प्याज बेनेफिशियल होता है।

विज्ञापन

5.स्किन और हेयरफॉल की समस्या में भी प्याज खाना फायदेमंद होता है।

photo credit-freepik

विज्ञापन

आयुर्वेद में प्याज के फायदे

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि प्याज का सेवन करने से वात, पित्त और कफ तीनों सही रहते हैं। प्याज खाने से वात दोष, जिसमें स्किन ड्राइनेस, दुबला-पतला होना, अंगों में कमजोरी और जकड़न की समस्या के साथ हड्डियों और जोड़ों में दर्द रहने की समस्या रहती है। इसमें सूजन भी होती है। प्याज खाने से वात दोष शांत रहता है। वहीं, पित्त दोष की बात करें, तो आचार्य बताते हैं कि इसमें पेट और पाचन की समस्या के साथ तन की बदबू, मुंह से बदबू और शरीर में ज्यादा गर्मी बनने जैसी परेशानियां होती हैं। प्याज खाने से पित्त दोष भी ठीक रहता है। कफ के लिए आचार्य बताते हैं कि गले में दर्द रहना, खराश हो रही है या फिर बलगम बन रहा है, तो प्याज का रस पिलाना चाहिए। ऐसा करने से बलगम ढीला होकर शरीर से बाहर निकल जाएगा।

कैसे करें बलगम साफ?

आचार्य बताते हैं कि इसके लिए आपको प्याज का रस निकाल लेना चाहिए। इस रस को गर्म कर लें, इसके बाद इसमें सौंठ का पाउडर और शहद मिलाकर दिन में दो बार सुबह-शाम चटा दीजिए। यह पुरानी से पुरानी कफ की समस्या को दूर करने में सहायता करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola