Friday OTT Releases: 16 अक्टूबर को OTT पर होगा मनोरंजन का धमाका! रिलीज हो रहीं ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases (16 October 2026): इस शुक्रवार ओटीटी पर मनोरंजन ही मनोरंजन देखने को मिलेगा. ओटीटी पर 5 लेटेस्ट फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. फैंस को भी इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

Friday ott releases 16 October 2026
1 / 6
इस शुक्रवार को नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं (Pic Credit- IMDb)

Friday OTT Releases (16 October 2026): इस शुक्रवार 16 अक्टूबर को ओटीटी पर मनोरंजन का धमाका देखने को मिलेगा. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर 5 नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर और ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फैंस को इन फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार है. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

डीसी

डीसी2 / 6

वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर 'डीसी' सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में एक्शन और ड्रामा सीन्स भरपूर देखने को मिलेंगे. ये फिल्म 16 अक्टूबर को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज के साथ-साथ संजना कृष्णमूर्ति भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को अरुण मथेश्वरन ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

मास्टरप्लान

मास्टरप्लान3 / 6

क्राइम-कॉमेडी स्टारर ये फिल्म भी 16 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें स्टेनली टुची, सिमोना तबस्को और विक्टर बेलमोंडो लीड रोल में हैं. थॉमस विंसेंट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और क्राइम से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

आशा

आशा4 / 6

ये ड्रामा फिल्म भी 16 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें उर्वशी, जोजू जॉर्ज, ऐश्वर्या लक्ष्मी, विजयराघवन, जॉय मैथ्यू और भाग्यलक्ष्मी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को सफर सनल ने डायरेक्ट किया है. बता दें ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

विज्ञापन

मनी ट्रैप

मनी ट्रैप5 / 6

क्राइम और कॉमेडी से भरी ये सीरीज भी इस शुक्रवार 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज के ट्रेलर को भी फैंस ने खूब पसंद किया. वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच इस सीरीज को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. इस सीरीज को आप 16 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

रोडीज रीबर्थ

रोडीज रीबर्थ6 / 6

'रोडीज रीबर्थ' भी इस शुक्रवार 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इस शो को आप नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं इस शो के नए-नए एपिसोड्स शुक्रवार और शनिवार को रिलीज होंगे. सोशल मीडिया पर भी इस शो का क्रेज देखने को मिल रहा है. इस शो को रणविजय सिंह होस्ट कर रहे हैं. इस बार शो में गैंग लीडर के रूप में निखिल चिनपा, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, अभिषेक मल्हान, बानी जे और बसीर अली नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन