IND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

IND vs WI: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल के समय में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन मुश्किल मौके पर वो बार-बार फेल हो जाते हैं. 200 से ज्यादा रनों के चेज में अभिषेक का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. इस बात के आंकड़े भी गवाही दे रहे हैं.

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma ने चौथे टी-20 मैच में बनाया बड़ा रिकॉर्ड (Pic Credit-PTI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज को अपने नाम करने का मौका था. लेकिन टीम इंडिया मुकाबला 24 रनों से हार गई. भारतीय क्रिकेट टीम को 248 रनों का लक्ष्य मिला था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टीम को धमाकेदार शुरुआत देंगे. लेकिन एक बार फिर से वो 200 से ज्यादा रनों के चेज में फेल हो गए हैं. पिछले 6 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक के बल्ले से रन नहीं आए हैं. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा एक बार फिर हो गए फेल 

टीम इंडिया के सामने जब भी 200 रनों से ज्यादा का लक्ष्य होता है. उस समय अभिषेक का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. अभिषेक ने 200 रनों से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 पारियों खेली है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 29 रनों का रहा है. इस दौरान 3 बार तो अभिषेक दहाई का भी आंकड़ा नहीं पार कर सके. वहीं वो सिर्फ एक बार ही 20 रनों का आंकड़ा पार कर सके. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा 24 गेंदों में ही 29 रन ही बना सके.  

विज्ञापन

इस मुकाबले में टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ही रहे हैं. उनकी धीमी बल्लेबाजी के कारण ही बाद में खेलने वाले बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था. अभिषेक शर्मा को अब ऐसे दबाव भरे मुकाबले में भी स्कोर करना होगा. पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. लेकिन बाद में बल्लेबाजी करते समय वो दबाव में आ जाते हैं. इस रिकॉर्ड को और भी बेहतर करना होगा. 

संजू सैमसन के बल्ले से आए रन 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के लिए कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने 50 गेंदों में नाबाद 102 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान होप ने 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसके अलावा शिमरॉन हेटमायर ने 33 रनों की पारी खेली. वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेली. रदरफोर्ड ने 4 चौके और 3 लंबे-लंबे छक्के जड़े. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम 247 रन बनाने में सफल रही.

विज्ञापन

जवाब में टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उनके अलावा तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी टीम इंडिया 223 रन ही बना सकी. हालांकि टीम इंडिया के पास अभी भी सीरीज को 3-2 से जीतने का मौका है. इसके लिए उन्हें आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ