Roman Reigns का 2026 में खौफ, इन 5 WWE रेसलर्स को धूल चटाकर साबित की बादशाहत

WWE में रोमन रेंस छाए हुए हैं. 2026 में लगातर वो एक्टिव रहे हैं. उन्होंने बड़े मुकाबलों हिस्सा लिया है. उनकी वजह से कंपनी को भी काफी फायदा हुआ है. पूरे साल वो टीवी पर नज़र आने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि वो अभी तक किन रेसलर्स को हरा चुके हैं.

roman-reigns
1 / 6
रेंस ने किन WWE स्टार्स को हराया? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. 2025 में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए थे. 2026 अभी तक उनके लिए सही रहा है. ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में की है. सबसे बड़ी बात है कि वो वर्ल्ड चैंपियन बने. उनकी वजह से बिजनेस में भी काफी उछाल आया है. अभी तक सभी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स में उन्होंने मैच लड़ा है. उनकी वजह से ब्लडलाइन की स्टोरी भी एक बार सभी के सामने आई. रेंस के सभी भाई बढ़िया काम कर रहे हैं. यहां हम आपको उन पांच रेसलर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें 2026 में अभी तक रोमन धराशाई कर चुके हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक2 / 6

रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब में हुए रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने अप्रैल में हुए रेसलमेनिया में सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच मेगा इवेंट में तगड़ा मैच हुआ. पंक ने अपनी खूब ताकत दिखाई. हालांकि वो अपने टाइटल को रिटेन नहीं कर पाए. रेंस ने उन्हें हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की. रेंस को ट्रिपल एच ने रेसलमेनिया में बड़ा पुश देकर सभी को खुश किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू3 / 6

रोमन रेंस को चैंपियन बनने का बाद सबसे पहली चुनौती जेकब फाटू ने पेश की. Backlash में रोमन और फाटू के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हुआ. वहां पर रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन किया. दोनों के बीच राइवलरी खत्म नहीं हुई. फाटू और रेंस के बीच दूसरा मैच Clash in Italy में हुआ. मैच में शर्त थी कि अगर फाटू हारेंगे तो वो रोमन की ब्लडलाइन में शामिल होंगे. रेंस ने फाटू को हरा दिया. इस तरह फाटू को रेंस की ब्लडलाइन में शामिल होना पड़ा. (Photo: WWE.com)

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस4 / 6

अगस्त की शुरुआत में हुए समरस्लैम इवेंट में रोमन रेंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस ने चुनौती पेश की. दोनों के बीच खतरनाक मैच हुआ. रॉलिंस ने दावा किया था कि वो रेंस को हराएंगे. हालांकि रेंस ने अंत में बड़ी मुश्किल से अपने टाइटल को रिटेन किया. इसी के साथ रेंस ने शील्ड के अध्याय को भी खत्म किया. रॉलिंस और रेंस ने एक-दूसरे से साथ मिलाया और शील्ड वाला पोज दिया. इस आइकॉनिक पल को देखकर सभी खुश हो गए थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पेंटा

पेंटा5 / 6

AAA कंपनी के जनरल मैनेजर रे मिस्टीरियो ने रोमन रेंस से लड़ने के लिए लुचाडोर्स के बीच एक टूर्नामेंट का आयोजन किया था. इस टूर्नामेंट को पेंटा ने अपने नाम किया. 14 सितंबर को हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में पेंटा ने रेंस को चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी. दोनों ने साल का सबसे बेस्ट मैच दिया. खासतौर पर पेंटा ने रेंस की हालत खराब कर दी. अंत में बहुत ही मुश्किल से रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन किया. पेंटा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खूब वाहवाही मिली थी. (Photo: WWE.com)

एलए नाइट

एलए नाइट6 / 6

हाल ही में 10 अक्टूबर को मनी इन द बैंक का आयोजन हुआ था. वहां पर रोमन रेंस को एलए नाइट ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी. दोनों के बीच शानदार मैच हुआ. नाइट ने खूब टक्कर रेंस को दी. कई बार तो लगा कि नाइट जीत हासिल कर लेंगे. रेंस ने अंतिम समय में खुद को बचाया. अंत में रेंस ने नाइट को हराकर टाइटल रिटेन किया. नाइट ने मैच में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन