हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Liver Disease Symptoms: लिवर की बीमारी के इन 3 संकेतों को कभी न करें इग्नोर

Liver Disease Symptoms: हमारे शरीर में कई प्रकार के अंग होते हैं जिनका काम अलग-अलग होता है। लिवर भी एक जरूरी अंग है, जो शरीर में फिल्ट्रेशन के साथ-साथ पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम भी करता है। इन 3 संकेतों को नजरअंदाज करना भी पड़ सकता है भारी।

विज्ञापन
liver damage causes

Liver Disease Symptoms: डॉक्टर वीके मिश्रा के अनुसार, लिवर की बीमारी के होने पर शरीर हमें कुछ ऐसे महत्वपूर्ण संकेत देता है जिन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लिवर शरीर के सबसे पावरफुल अंगों में से एक है, जो शरीर में कई महत्वपूर्ण कामों को करता है। उनमें से एक आपके खून से टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करना है, लेकिन जब लिवर पर अधिक दबाव पड़ता है, तो इसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि लिवर की बीमारी धीरे-धीरे फैलती है और जोखिम बढ़ाती रहती है। यदि इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो बीमारी का इलाज जल्दी शुरू किया जा सकता है।

आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में

1. थकान महसूस होना

अगर आपको बार-बार थकावट महसूस हो रही है या आप दिन भर आलस में रहते हैं, तो यह भी Liver डिजीज का एक संकेत है। डॉक्टर के अनुसार, थकान कई कारणों से होती है, जिसमें सूजन, लिवर में केमिकल बिल्डअप और खराब नींद शामिल हैं। मगर लिवर खराब होने पर आपतो अन्य संकेतों में यह भी दिखेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

2. स्लो मेटाबॉलिज्म

विज्ञापन

अगर आपका मेटाबॉलिज्म स्लो होता है, तो आपको लिवर की कई बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है क्योंकि हमारा शरीर लिवर में अधिक मात्रा में फैट को जमा करना शुरू कर देता है। इससे कुछ समय बाद हमारे लिवर में सूजन पैदा होती है, जिससे हेपेटाइटिस और अन्य नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर संबंधित बीमारियां होती हैं।

3. पेट के आस-पास की चर्बी बढ़ना

विज्ञापन

हालांकि, डॉक्टर के अनुसार, लिवर में खराबी होने पर आपके पेट के आस-पास चर्बी ज्यादा लटकती हुई निकलती है। इसे हम बैली फैट भी कहते हैं। महिलाओं में बैली फैट के अन्य कारण भी हो सकते हैं, लिवर डिजीज में भी ऐसा होता है। इसमें पेट के अंदर सूजन और दर्द भी होता है।

क्या करें?

  • अधिक शराब पीने से बचें।
  • धूम्रपान अवॉइड करें।
  • स्वस्थ आहार का सेवन करें।
  • सांसों से जुड़े व्यायाम करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola