Cancer Causes: खाने-पीने की ऐसी कोई एक चीज नहीं है जो कैंसर की वजह बन जाए, लेकिन रिसर्च में खानपान की कुछ चीजों का सेवन कैंसर से जोड़कर देखा गया है. हालिया कुछ स्टडीज भी इसी ओर इशारा करती हैं कि ऐसी कुछ चीजें हैं जिनका जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर व्यक्ति को कैंसर होने का खतरा (Cancer Risk) ज्यादा होता है. इसी बारे में बता रही हैं AIIMS ट्रेंड डॉक्टर और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत. डॉक्टर ने बताया कि वो कौन सी चीजें हैं जिनके लगातार सेवन से व्यक्ति को कैंसर हो सकता है. आप भी जानिए कौन सी हैं ये चीजें जिनसे परहेज करना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर में कहां दर्द होता है? डॉक्टर ने बताया पेट के कैंसर का पहला संकेत क्या है
कैंसर के रिस्क को बढ़ाती हैं खाने की ये चीजें
तला हुआ खाना – डॉ. प्रियंका सहरावत का कहना है कि फ्राइड फूड आइटम्स यानी तली हुई चीजें और बार-बार एक ही तेल में तली हुई चीजें खाने पर शरीर में कार्सिनोजेनिक कंपाउंड्स बढ़ते हैं जो कैंसर के रिस्क को बढ़ाते हैं.
प्रोसेस्ड फूड – अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड आइटम्स जैसे पैकेज्ड फूड्स आइटम्स और प्रोसेस्ड मीट कैंसर के रिस्क को बढ़ाते हैं. इनमें एडिटिव्स होते हैं और एडेड कलर वगैरह डाले जाते हैं, इनमें नाइट्रेट्स वगैरह भी होते हैं. ये कैंसर की वजह बनते हैं.
एल्कोहल का सेवन- एल्कोहल की गिनती भी उन्हीं चीजों में की जाती है जो कैंसर होने की संभावना बढ़ाते हैं. एल्कोहल से फूड पाइप का कैंसर हो सकता है. इनसे लिवर के कैंसर (Liver Cancer) का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही पैनक्रियाज का कैंसर हो सकता है.
इन जरूरी बातों का भी रखें ध्यान
- शुगर से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन भी कैंसर के खतरे को बढ़ाता है. ऐसे में जरूरत से ज्यादा शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने से परहेज करें.
- बाजार से लाए गए फ्रोजन स्नैक्स जरूरत से ज्यादा प्रोसेस्ड होते हैं. कोशिश करें कि आप घर पर बनी चीजें ही खाएं.
- बहुत ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना मलाशय के कैंसर (Colon Cancer) की वजह बन सकता है. इन्हें खाने से परहेज करें.
- अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में सोडियम की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है जिससे मोटापे से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक की दिक्कत हो सकती है. इन फूड्स से दिल की दिक्कतें बढ़ती हैं.
- मोटापा कंट्रोल में रखना जरूरी है. मोटापा कई बीमारियों यहां तक कि कैंसर के रिस्क फैक्टर्स में भी शामिल है.
यह भी पढ़ें – बच्चा बिस्तर गीला करता है तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया यह चीज खिलाने पर नींद में नहीं आएगा पेशाब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
9 mins agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
16 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
19 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
21 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines