पेट के कैंसर में कहां दर्द होता है? डॉक्टर ने बताया पेट के कैंसर का पहला संकेत क्या है

Stomach Cancer Pain Location: पेट के कैंसर में कई बार लक्षण बेहद आम होते हैं जिन्हें लोग पहचान नहीं पाते और इलाज में देरी होती चली जाती है. ऐसे में आप यह गलती ना करें. यहां जानिए पेट का कैंसर होने पर पेट के किस हिस्से में दर्द होता है.

Stomach Cancer

स्टेज 1 पेट का कैंसर क्या है?

Pet Ke Cancer Ka Ilaj: पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर भी कहते हैं. यह कैंसर पेट से शुरू होता है और शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल सकता है. इस कैंसर के लक्षण पहचानने में अक्सर ही लोगों को मुश्किल आती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट के कैंसर (Stomach Cancer) के लक्षण आम दिक्कतों की तरह ही लगते हैं. कुछ निगलने में होने वाली प्रॉब्लम से लेकर हर समय थकान महसूस करना और बार-बार पेट में गड़बड़ी होना तक पेट के कैंसर का लक्षण होता है. वहीं, पेट के कैंसर में कहां दर्द महसूस होता है इसके बारे में भी कम ही लोग जानते हैं. ऐसे में डॉक्टर की सलाह आपके काम आ सकती है. बैरिएट्रिक सर्जन डॉ. जसमीत सिंह आहलुवालिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे पेट के कैंसर के लक्षण (Pet Ke Cancer Ke Lakshan), इसमें कहां दर्द होता है, कैसे इस कैंसर का पता लगया जाता है और किस तरह इलाज किया जाता है जैसी जरूरी जानकारी शेयर कर रहे हैं. यहां जानिए पेट के कैंसर को लेकर डॉक्टर क्या बता रहे हैं.

विज्ञापन

पेट के कैंसर में कहां दर्द होता है | Stomach Cancer Pain Location

डॉक्टर के अनुसार पेट के कैंसर में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है. यह दर्द पेट के ऊपरी हिस्से और पसलियों के बिल्कुल नीचे महसूस होता है.

विज्ञापन

पेट के कैंसर के लक्षण (Stomach Cancer Symptoms)

विज्ञापन

डॉ. जसमीत सिंह आहलुवालिया ने बताया कि पेट के कैंसर के कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे –

  • भूख कम लगना
  • बार-बार एसिडिटी होना
  • बिना किसी वजह वजन कम होना
  • उल्टी आना और कई बार उल्टी में खून आना
  • डार्क स्टूल यानी गहरे रंग का मल आना.

पेट का कैंसर क्यों होता है (Stomach Cancer Causes)

विज्ञापन

पेट का कैंसर क्यों होता है इसका कोई एक सटीक कारण नहीं है, लेकिन इसके कुछ रिस्क फैक्टर्स (Risk Factors) हैं जो कैंसर की वजह बन सकते हैं. धूम्रपान करना, वजन ज्यादा होना, कुछ इंफेक्शंस जैसे एच फैलोरी इंफेक्शन का ज्यादा होना, एसिड ज्यादा बनना, एसिड रिफ्लक्स बनना, हाई सॉल्ट फूड्स यानी ज्यादा नमक वाले फूड्स खाना पेट के कैंसर की वजह बन सकते हैं. इसके अलावा जेनेटिक्स यानी परिवार में कभी किसी को पेट का कैंसर रहा हो तो व्यक्ति को भी यह कैंसर हो सकता है.

कैसे कम होगा पेट के कैंसर का रिस्क

विज्ञापन

पेट का कैंसर ना हो इसके लिए डॉक्टर की सलाह है कि आपको हेल्दी खाना खाना चाहिए. खानपान में फल और सब्जियां ज्यादा रखें.

  • अगर कोई पेट का इंफेक्शन है तो उसकी दवा लीजिए.
  • फैमिली में किसी को यह कैंसर हुआ हो तो इसकी जानकारी लें और डॉक्टर से परामर्श करें.
  • धूम्रपान कम करें.

कैसे पता चलता है कि आपको पेट का कैंसर है (Stomach Cancer Diagnosis)

विज्ञापन

अगर आपको यहां बताए लक्षण शरीर पर दिख रहे हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर आपके कुछ टेस्ट करते हैं. एंडोस्कोपी टेस्ट किया जा सकता है जिसमें डॉक्टर मुंह से कैमरा डालकर पेट के अंदर देखते हैं. अगर कुछ खतरा दिखता है तो डॉक्टर उस हिस्से को बायोप्सी के लिए ले लेते हैं और उसकी जांच करते हैं. इसके अलावा पेट का सीटी स्कैन करके भी पेट के कैंसर का पता लगाया जाता है.

पेट के कैंसर का इलाज कैसे होता है (Stomach Cancer Treatment)

विज्ञापन

पेट के कैंसर का पता लगने के बाद पेट के कैंसर के टाइप को पहचानने की कोशिश की जाती है. पेट का कैंसर किस टाइप का है और यह कितना फैल गया है यह भी देखते हैं. कैंसर के टाइप और स्टेज पर ही क्या इलाज किया जाएगा यह निर्भर करता है. अगर अर्ली स्टेज है, कैंसर पेट की अंदरूनी दीवारों तक सीमित है या बाकी हिस्सों तक फैल गया है यह सब देखकर डॉक्टर निर्णय लेते हैं कि पेट के कैंसर को कैसे ट्रीट करना है.

ज्यादातार पेट के कैंसर में कैंसर वाले हिस्से को निकाल दिया जाता है. कई बार पूरे पेट को या उसके आस-पास के अंगो को हटाया जाता है. कैंसर के टिशूज के साथ ही नॉर्मल टिशूज भी हटाए जाते हैं. सर्जरी आम तरह से भी की जा सकती है या दूरबीन से भी की जाती है.

विज्ञापन

सर्जरी के अलावा रेडियोथेरैपी से इस कैंसर को कंट्रोल किया जा सकता है. कीमोथेरैपी भी हो सकती है. कई मरीजों को तीनों तरह के ट्रीटमेंट्स दिए जा सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ