दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वेन्यू को लेकर बढ़ा सस्पेंस

IND vs SL, 1st ODI Venue Might Shift: श्रीलंकाई टीम दिसंबर में भारत दौरे पर आने वाली है. दोनों देशों के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच का आयोजन होना है. हालांकि, अब इसका वेन्यू शिफ्ट हो सकता है. विराट-रोहित को दिल्ली में खेलते हुए देखने का फैंस का इंतजार और बढ़ सकता है.

rohit sharma virat kohli

नई दिल्ली में भारत-श्रीलंका के बीच मैच के वेन्यू में बदलाव हो सकता है (Image: ANI)

IND vs SL, 1st ODI Venue Might Shift: भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में वनडे सीरीज का आयोजन होना है. जब-जब टीम इंडिया वनडे मैच खेलती है, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है. भारत के मौजूदा समय के दो सबसे बड़े सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे खेलते हैं. इसी वजह से बड़ी सीरीज पर सभी की नजर होती है. दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ भारत का एक वनडे मैच होना है. हालांकि, इस वेन्यू को लेकर बुरी खबर सामने आई है कि दिल्ली से मैच शिफ्ट हो सकता है.

विज्ञापन

दिल्ली से शिफ्ट हो सकता है पहला वनडे

भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में वनडे सीरीज का आयोजन होना है. इसका पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 दिसंबर को खेला जाएगा. हालांकि, अभी इस स्टेडियम में रेनोवेशन का काम चल रहा है. द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, अरुण जेटली में चल रहा आउटफील्ड का काम दिसंबर तक पूरा नहीं हो पाएगा. एक सूत्र ने बताया, ‘मैदान का काम पूरा होने में करीब चार महीने लगेंगे. मुल्लांपुर, लखनऊ और देश के 75% मैदानों में सैंड-बेस्ड आउटफील्ड है. यह ड्रेनेज सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होती है और मैदान पर खेल बिना देरी के शुरू हो सकता है. जब काम पूरा होगा, तो फिर पूरे मैदान को बारिश के कारण कवर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मैदान पर गड्ढे भी नहीं बनेंगे.’

विज्ञापन

रेनोवेशन के इस काम के चलते ही दिल्ली में खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी मैचों को पालम में स्थित एयरफोर्स काम्प्लेक्स ग्राउंड में शिफ्ट कर दिया गया था. रणजी ट्रॉफी के दूसरे सत्र में महाराष्ट्र की टीम दिल्ली आकर मैच खेलने वाली है. तब तक संभवतः मैदान तैयार हो सकता है. पिछले महीने BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पहला वनडे मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट करने की खबरों से इनकार कर दिया था. BCCI जल्द ही भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच के वेन्यू को लेकर अपडेट दे सकता है.

विज्ञापन

दिल्ली विराट कोहली का होमग्राउंड है और फैंस विराट कोहली को इस मैदान पर देखने के लिए बहुत उत्साहित थे. रोहित शर्मा की भी नई दिल्ली में फैन फॉलोइंग है. अक्टूबर 2023 के बाद पहली बार दिल्ली में भारत का कोई वनडे होने जा रहा था. हालांकि, अब यह भी शिफ्ट होते नजर आ रहा है. विराट और रोहित को टीम इंडिया की जर्सी में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ