King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने 61वें बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज

King Movie Tu Mil Jaaye Song Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ फिल्म का ‘तू मिल जाए’ गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है.

King Movie Tu Mil Jaaye Song Release

शाहरुख खान की 'किंग' का पहला गाना हुआ रिलीज (pic credit- YT(T-Series))

King Movie Tu Mil Jaaye Song Release: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का ‘तू मिल जाए’ गाना रिलीज हो गया है. इस गाने में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण की गजब केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों सितारों ने इस गाने से अपने फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं इस फिल्म गाना शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया गया है. फैंस को ‘किंग खान’ ने अपने बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज दिया है. ‘किंग’ के इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. रात में इस गाने को रिलीज किया गया और रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बन गया है. अब इस गाने ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. 

विज्ञापन

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री

शाहरुख खान के इस गाने की शुरुआत उनके ही आइकॉनिक डायलॉग से होती है. इसमें वो बोलते हैं, ‘मैं कातिल नहीं, आशिक हूं और निशाना मेरी माशूका.’ इस डायलॉग के बाद से ही गाना शुरू हो जाता है और शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी झूमती हुई दिखाई देती हैं. फैंस को एक बार फिर इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी देखने को मिली और इस जोड़ी ने ऑडियंस का एक बार फिर दिल जीत लिया है. इस गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है.

विज्ञापन

गाने का कैप्शन

‘किंग’ फिल्म के पहले गाने ने रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है. इस गाने को टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. वहीं शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस गाने को शेयर किया. ‘किंग खान’ ने इस गाने के कैप्शन में लिखा, ‘ये दौर इश्क का नसीब वालों को मिलता है… जहां बारूद की खुशबू में गुलाब खिलता है. ‘तू मिल गया’ गाना आ गया है. सिनेमाघरों में ‘किंग’ 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है.’ वहीं इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण को भी टैग किया गया है.

विज्ञापन

फैंस को दिया सरप्राइज

शाहरुख खान के 61वें बर्थडे पर रात से ही उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर फैंस की भीड़ इकट्ठा है. फैंस एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं हर किसी को उनकी एक झलक का बेसब्री से इंतजार है. जितना प्यार शाहरुख खान के फैंस उन्हें करते हैं, उतना ही शाहरुख खान भी अपने फैंस को करते हैं और ये ही वजह है कि ‘किंग खान’ ने इस खास मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देते ही अपनी अपकमिंग फिल्म का गाना रिलीज किया. बता दें इस फिल्म से एक्टर की लाडली बेटी सुहाना खान भी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ