UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. हादसा कुशीनगर में हुआ, जहां एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई. टकराव इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए.

up kushinagar | road accident | car truck collision

तिलक समारोह से लौटते समय परिवार हादसे का शिकार हो गया. (Credit-ANI)

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है और एक नाबालिग युवक बुरी तरह घायल हुआ है. हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ. एक ओमनी वैन सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से भिड़ गई. दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रक भी आगे से बुरी तरह डैमेज हो गया. टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई थी, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाने तक 6 लोग दम तोड़ चुके थे.

विज्ञापन

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने राहगीरों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू चलाया. राहगीरों की मदद से ही 17 साल के नाबालिग घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. हादसा कैसे हुआ और किसकी गलती से हुआ है? इसकी जांच जारी है.

विज्ञापन

तिलक समारोह से लौट रिहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी थे, जो ओमनी वैन में देवराज पिपरा में रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में गए थे. रविवार देर रात को जब से समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे तो हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास वैन हादसे का शिकार हो गई. वैन को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार पिचक गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए. लोगों ने किसी तरह घायल युवक को बाहर निकाला.

जान गंवाने वाले 6 लोगों की शिनाख्त हुई

पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोगों और घायल युवक की शिनाख्त कर ली है. मृतकों में भलुही गांव के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (40), उनके पिता रामबेलास (65), राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37) और रंजय गुप्ता (35) शामिल हैं. हादसे में राममिलन का 17 साल का बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी हालत अब खतरे में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ