Kissing Side Effects: सेहतमंद रहने के लिए आपके मुंह का स्वास्थ्य सही रहना जरूरी है। अगर ओरल हेल्थ सही नहीं हैं तो आपको गंभीर बीमारियां होने की संभावनाएं रहती हैं। बात ओरल हेल्थ की है तो Kiss के बारे में जानना भी जरूरी है। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के अनुसार, किस करने से मसूड़ों की बीमारी हो सकती है। मसूड़ों की बीमारी, जिसे पीरियोडोंटल बीमारी के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली एक आम ओरल हेल्थ प्रॉब्लम है। बहुत कम लोग हैं जो इस बात को जानते हैं कि मसूड़ों की समस्या का एक बड़ा कारण Kiss करना भी है। जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।
ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
मसूड़ों की बीमारी कैसे होती है
मसूड़ों की बीमारी प्लाक बनने से होती है। प्लाक, बैक्टीरिया की एक चिपचिपी परत है जो दांतों पर जम जाती है। अगर नियमित रूप से ब्रशिंग और फ्लॉसिंग नहीं किया जाता है तो धीरे-धीरे प्लाक टार्टर का रूप ले लेते हैं। टार्टर, मसूड़ों की एक और गंभीर बीमारी है, जिससे मसूड़ों में सूजन और इंफेक्शन हो जाता है। शुरुआती दिनों में मसूड़ों में सूजन, लालिमा और इनमें से खून आना कॉमन है। अगर इसका इलाज सही समय पर न किया जाए को दांतों को सहारा देने वाली हड्डियों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
Kiss से कैसे होगा इंफेक्शन?
किस के जरिए मसूड़ों में परेशानी आने का कोई खास कनेक्शन नहीं है। लेकिन किस करते समय थूक(Saliva) का आदान-प्रदान होता है, जिससे बैक्टीरिया एक्सचेंज होते हैं। ऐसी स्थिति में मसूड़े खराब हो सकते हैं। कई बार इन बैक्टीरिया में मसूडों को गंभीर रूप से संक्रमित करने वाले जर्म्स भी एक्सचेंज हो जाते हैं।
किन लोगों को होता है संक्रमण?
- जिन्हें हमेशा दांतों या मुंह में संक्रमण की समस्याएं बनी रहती हैं, उन्हें Kiss करते समय साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
- अगर किसी पार्टनर को दांतों या मसूड़े से जुड़ी कोई समस्या है तो किस करने से बचें।
- किस करने से पहले अपने पार्टनर के ओरल हेल्थ का भी ध्यान रखें।
ओरल इंफेक्शन से बचने के उपाय
- दिन में दो बार ब्रश करें।
- हफ्ते में 2-3 बार दांतों पर फ्लॉसिंग करें।
- किसी के साथ अपने ब्रश या जूठे चम्मच शेयर न करें।
- रेगुलर डेंटल चेकअप करवाते रहें।
ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
1 hr agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
1 hr agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
4 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
5 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
5 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
20 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
21 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
22 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
1 day agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines