Weight Loss: मोटापे की समस्या से कई लोग परेशान हैं। आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब खाने की आदतें शरीर में फैट बढ़ा रही हैं। वजन घटाने के लिए चिया के दाने, तुलसी के बीज और सब्जा सीड्स का प्रयोग किया जाता है। इन तीनों फूड आइटम्स को वेट लॉस के लिए सुपरफूड माना जाता है। मगर इन बीजों में से वेट लॉस के लिए कौन सा बीज ज्यादा असरदार होता है? आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।
तीनों बीजों में क्या-क्या गुण हैं?
चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज तीनों ही वजन घटाने में सहायक हो सकते हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर भी हैं। जैसे- चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। ये बीज ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं। इन्हें खाने से एनर्जी का बूस्ट भी होता है। वहीं, तुलसी के बीज एसिडिटी कम करने में मदद करता हैं और कब्ज से भी राहत दिलाते हैं। तुलसी के बीज खून को साफ करने में भी मदद करते हैं। अगर सब्जा के बीजों की बात करें तो,
सब्जा के बीजों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, ये बीज पाचन में सुधार करते हैं। वजन घटाने के लिए इन तीनों को खाया जा सकता है।
कैसे करते हैं इन बीजों का सेवन?
सब्जा के बीज और चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खाया जाता है, जबकि तुलसी के बीजों को पानी में भिगोने की आवश्यकता होती है। चिया में कैलोरी, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं। वहीं, सब्जा में भी चिया सीड्स से मिलते-जुलते पोषक तत्व पाए जाते हैं। तुलसी के बीज में भी कैलोरी और प्रोटीन होता है, मगर चिया और सब्जा के मुकाबले कम होता है। तुलसी के बीज में फाइबर की मात्रा भी कम होती है। तुलसी के बीजों को लोग चाय में मिलाकर पीना ज्यादा पसंद करते हैं।
वजन कम करने के लिए कौन सा बीज फायदेमंद है?
हेल्थ रिसर्च और कुछ डाइटिशियन के अनुसार, वेट लॉस के लिए चिया और सब्जा ज्यादा असरदार हैं। इनमें भी चिया सीड्स वेट लॉस में सबसे ज्यादा कारगर हैं। तुलसी के बीज से भूख को कंट्रोल किया जा सकता है। सब्जा के बीज शरीर को ठंडक और पाचन की परेशानियों से बचाने में सहायक होते हैं।
कौन सा बीज है किफायती?
इनमें सबसे किफायती तुलसी का बीज है। तुलसी के बीजों के लिए आप घर में ही तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इसके बाद सब्जा के बीज आते हैं। इन तीनों में सबसे महंगा और सबसे असरदार चिया सीड्स ही हैं। चिया सीड्स सेलेब्रिटीज की भी पहली पसंद हैं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।