Diwali 2025: धनतेरस से शुरू होने और भाई दूज पर खत्म होने वाले दीपावली के 5 दिन के त्योहार में दीये हर दिन जलाए जाते हैं. वहीं, कितना ही मना किया जाए लेकिन लोग दिवाली पर पटाखे भी खूब जलाते हैं. लेकिन, दीये और पटाखों से अक्सर जलने (Diya Burns) की संभावना रहती है. ऐसे में अगर दीये की बाती या तेल से त्वचा जल जाए तो इस स्थिति में तुरंत क्या करना चाहिए यह बता रही हैं डॉ. प्रियंका सहरावत. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है.
दीये से जल जाएं तो क्या करें
डॉ. प्रियंका सहरावत ने बताया कि दिवाली के दौरान आपको 2 बातों का खास ख्याल रखना है, पहला है जलने का खतरा और दूसरा वायु प्रदूषण. डॉक्टर का कहना है कि आपको जलने से बचना बहुत जरूरी है. इसके लिए कोशिश करें कि आप पटाखे (Crackers) ना जलाएं और ग्रीन दिवाली मनाएं. लेकिन, कई बार दीये से भी हाथ जल सकता है. ऐसे में 3 C का ख्याल रखना जरूरी है, ये 3 C है – कूल, क्लीन और कवर.
कूल – अगर जल गए हैं तो सबसे पहले जले हुए हिस्से को ठंडे बहते पानी के नीचे रखें. 10 मिनट तक आपको यह करना है. ध्यान रखें कि आप बर्फ का इस्तेमाल ना करें.
क्लीन – जली हुई त्वचा पर अगर कपड़ा चिपक गया है तो इस गर्म जले हुए कपड़े को त्वचा से हटाएं. अगर जलने वाली कोई और चीज त्वचा पर चिपकी है तो उसे हटा लें.
कवर – जले हुए हिस्से को साफ सूती कपड़े से कवर करें. इससे इंफेक्शन से बचाव होता है. ग्रेड 1 और ग्रेड 2 के बर्न्स पर घाव को कपड़े से कवर किया जा सकता है. ग्रेड 3 या ग्रेड 4 है यानी घाव बहुत ज्यादा है, घाव गहरा है और स्किन ज्यादा काली पड़ गई है तो तुरंत अस्पतला जाएं.
वायु प्रदूषण से कैसे होगा बचाव
दिवाली के दौरान वायु प्रदूषण हद से ज्यादा होता है. अभी ही दिल्ली एनसीआर का AQI खराब हो चुका है, इसमें कोई दोराय नहीं कि दिवाली के बाद यह और खराब हो जाएगा. डॉ. प्रियंका सहरावत का कहना है कि जो अस्थमा, फेफड़ों की दिक्कतों और क्रोनिक ब्रोंकाइटिस जैसी दिक्कतों से दोचार हो रहे हैं तो दिवाली के पटाखों से खासतौर से बचकर रहना है. डॉक्टर की सलाह है कि अगर आप बाहर जाते हैं तो मास्क पहनकर जाएं और आउटडोर एक्टिविटीज से बचें.
यह भी पढ़ें –क्या पटाखों से कान खराब हो सकते हैं? कानों के स्पेशलिस्ट Dr. Ravi Meher ने कहा दिवाली पर बरतें ये सावधानियां
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
43 mins agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
4 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
5 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
5 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines