Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

होली के पकवान खाकर हो रहा है भारीपन तो इन 5 तरीकों से करें शरीर को डिटॉक्स, पेट भी हो जाएगा साफ

Detox After Holi: होली पर तले और मसालेदार पकवान खाने के बाद शरीर में भारीपन महसूस होने लगता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है. ये डिटॉक्स टिप्स शरीर को अंदर से साफ कर देंगे.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 4, 2026 10:28
Holi Detox
होली की ओवरइटिंग के बाद इस तरह करें शरीर को डिटॉक्स.

Holi Detox: होली के त्योहार पर एक से बढ़कर एक पकवान पकाए जाते हैं और मंगवाकर भी खाए जाते हैं. गुजिया, पकौड़े, ठंडाई और दही-भल्ले या पापड़ी-चाट खूब खाई जाती है. लेकिन, इतना तला हुआ खाया जाए और जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए तो शरीर में टॉक्सिंस जमने लगते हैं. इससे शरीर में भारीपन भी महसूस होता है और एसिडिटी की दिक्कत भी हो जाती है. ऐसे में इस भारीपन को दूर करने के लिए शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है. यहां जानिए किस तरह बॉडी डिटॉक्स (Body Detox) की जा सकती है. यहां दिए टिप्स आपके बेहद काम आएंगे.

यह भी पढ़ें – होली खेलते हुए चोट या खरोंच लग जाए तो तुरंत करें ये काम, नहीं होगा इंफेक्शन

---विज्ञापन---

शरीर को कैसे करें डिटॉक्स | How To Detox Body

भरपूर पानी पिएं

होली पर बहुत खा लिया है तो अब शरीर को हाइड्रेट करने की बारी है. दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं. पानी शरीर को अदंर से साफ करता है और शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मददगार होता है. चाहे तो सादा पानी पीने के बजाय इसमें खीरा, पूदीना या ककड़ी डालकर पिया जा सकता है.

---विज्ञापन---

नींबू वाला गुनगुना पानी

ठंडा नींबू पानी पीने से बेहतर हल्का गर्म नींबू पानी पिया जा सकता है. इससे शरीर से टॉक्सिंस निकलने में मदद मिलती है. एक गिलास हल्का गर्म पानी लेकर उसमें आधा नींबू का रस निचोड़ लें. इससे शरीर का पीएच लेवल भी बैलेंस होता है.

फाइबर से भरपूर डाइट लें

फाइबर के सेवन से खाना पचाने में मदद मिलती है और इससे पेट जल्दी साफ होता है. आप तरबूज, पपीता, खिचड़ी और ओट्स वगैरह खा सकते हैं.

हर्बल टी पीने पर मिलेगा फायदा

होली की शाम दूध वाली चाय पीने के बजाय आप हर्बल टी पी सकते हैं. खासतौर से अगर पेट में भारीपन महसूस हो रहा है तो आपको हर्बल टी (Herbal Tea) ही पीनी चाहिए. आप अदरक की हर्बल टी, तुलसी हर्बल टी या ग्रीन टी भी पी सकते हैं.

दही या छाछ पिएं

बहुत ज्यादा तेल या मसालेदार खाना खा लेने के बाद प्रोबायोटिक्स का सेवन करने पर पेट में होने वाली जलन शांत होती है. ऐसे में आप एक गिलास छाछ पी सकते हैं या एक कटोरी दही खा सकते हैं. इससे शरीर तो डिटॉक्स होता ही है, साथ ही पाचन भी अच्छा रहता है.

यह भी पढ़ें – आंखों में गुलाल चला जाए तो क्या करें? आई सर्जन ने बताया आंख में रंग जाने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 04, 2026 10:28 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.