सुबह उठते ही सिगरेट पीने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे आपकी ये आदत ले जा रही मौत के करीब

कई लोगों की आदत होती है कि जब वह सुबह उठते हैं, तो उठते साथ ही सिगरेट की एक कश लगा लेते हैं और फिर अपने दिन की शुरुआत करते हैं. ऐसा करने से क्या-क्या हो सकता है आइए जानते हैं.

Morning Smoking Side Effects,

सुबह सिगरेट पीना कैसा है?

Morning Smoking: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और गलत आदतों की वजह से कई लोग धूम्रपान के आदी हो चुके हैं. कुछ लोगों के लिए सुबह की चाय जितनी जरूरी होती है, उतनी ही जरूरी सिगरेट भी बन चुकी है. कई स्मोकर्स दिन की शुरुआत ही सिगरेट से करते हैं, बिना यह समझे कि यह आदत शरीर पर कितना गंभीर असर डाल सकती है. अक्सर लोगों का कहना होता है कि बिना सिगरेट पिए उन्हें प्रेशर नहीं आता और पेट साफ नहीं होता है. हालांकि, यह बात समझने की है कि सुबह का समय शरीर के लिए बहुत संवेदनशील होता है, इसलिए इस समय की गई गलत आदतों का असर ज्यादा खतरनाक हो सकता है. अगर आप भी उठते ही सिगरेट पीते हैं, तो आपको इसके नुकसान के बारे में जरूर जानना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह की पहली सिगरेट क्यों मानी जाती है सबसे ज्यादा खतरनाक? Why is the first cigarette of the morning considered the most dangerous?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सुबह उठते ही सिगरेट पीना दिन के किसी भी समय की तुलना में ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. रातभर आराम करने के बाद शरीर एक नए दिन के लिए खुद को तैयार कर रहा होता है. ऐसे में जब आप तुरंत सिगरेट पीते हैं, तो निकोटीन और जहरीले केमिकल्स तेजी से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं. इससे फेफड़ों, दिल और ब्लड वेसल्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है. यही वजह है कि सुबह की पहली सिगरेट को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यह पूरे दिन के हेल्थ रिस्क को बढ़ा सकती है.

सुबह स्मोकिंग करने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

विज्ञापन

जब आप जागने के 20-30 मिनट के अंदर सिगरेट पीते हैं, तो शरीर में निकोटीन का असर तेजी से होता है. इस समय फेफड़े ज्यादा संवेदनशील होते हैं और शरीर की सुरक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्रिय नहीं होती. ऐसे में धुएं के टॉक्सिन्स सीधे ब्लड में मिल जाते हैं. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, हार्ट बीट तेज हो सकती है और शरीर में स्ट्रेस हार्मोन भी बढ़ सकते हैं. लंबे समय तक यह आदत बनी रहे, तो दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और सांस से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है.

मौत के करीब ले जा सकती है ये आदत

विज्ञापन

नींद के दौरान फेफड़े खुद को रिपेयर करने का काम करते हैं. सुबह उठने के बाद उनकी सतह थोड़ी संवेदनशील रहती है. ऐसे में सिगरेट का धुआं सीधे फेफड़ों की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे सूजन, खांसी और सांस लेने में परेशानी हो सकती है. इसके अलावा निकोटीन खून की नसों को सिकोड़ देता है, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह प्रभावित होता है. यह स्थिति दिल पर अतिरिक्त दबाव डालती है और समय के साथ हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकती है. इसलिए बेहतर है कि इस आदत से जितनी जल्दी हो सके दूरी बना ली जाए. सिगरेट आदि किसी भी तरह का धूम्रपान कैंसर का कारण बन सकता है, इसलिए बेहतर है कि आप सिगरेट से दूरी बनाएं और अपने परिवार के बारे में सोचे.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ