आंखों में गुलाल चला जाए तो क्या करें? आई सर्जन ने बताया आंख में रंग जाने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Holi Color In Eyes: होली खेलते हुए आंखों में गुलाल चला गया है तो घबराएं नहीं. आई सर्जन डॉ. श्रुति सांघवी बता रही हैं आंखों में होली के रंग जाने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं. ध्यान से सुनिए डॉक्टर की यह सलाह.

Holi Color In Eyes

आंखों में कलर चला जाए तो क्या करें?

Holi Eye Care: होली के दिन सभी मौज से होली खेलते हैं. एकदूसरे को रंग लगाया जाता है, रंग से नहलाया जाता है और हवा में खूब गुलाल उड़ाते हुए होली का त्योहार मनाया जाता है. लेकिन. इस रंगों की बारिश में अक्सर ही आंखों में गुलाल (Color In Eyes) या केमिकल वाले रंग आंखों में चले जाते हैं. इससे कई बार आंखों में तेज जलन और खुजली महसूस होने लगती है. अब होली के दिन डॉक्टर की भी छुट्टी होती है इसीलिए घर पर ही इस स्थिति से निपटना पड़ता है. ऐसे में आई सर्जन डॉ. श्रुति सांघवी बता रही हैं होली खेलते हुए आंखों में रंग चला जाए तो क्या करना चाहिए. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके इस बारे में बताया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में गुलाल चला जाए तो क्या करें

डॉक्टर ने बताया कि अगर आपकी आंखों में होली का रंग चला गया है तो आंखों को दबाएं नहीं और बिल्कुल ना घबराएं. सबसे पहले पीने के साफ पानी से आंखों को धोइए. आपको इस साफ पानी से 5 से 10 मिनट तक आंखों को धोना है. अगर फिर भी आंख में लाली दिखे या फिर दर्द है या इरिटेशन हो रही है तो अगले दिन डॉक्टर को दिखाएं.

अगर आंखों के सफेद हिस्से में गुलाल (Gulal in eyes) नजर आ रहा है तो घबराएं नहीं, डॉक्टर का कहना है कि यह रंग धीरे-धीरे कम हो जाता है.

विज्ञापन
  • होली का रंग आंखों में चला जाए तो आंखें रगड़ने या भींचने से परहेज करें, पलके झपकाएं जिससे आंसू बाहर निकले और आंख साफ होती रहे.
  • आंखों को साफ कपड़े से पोंछें और पानी से धोएं जिससे रंग निकल जाए.
  • आंखों में जलन होने पर ल्यूब्रिकेंट आई ड्रॉप्स डाल सकते हैं जिससे गंदगी बाहर निकले और आंखों को आराम मिले.
  • आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस लगाएं हैं तो पहले लेंस उतारें फिर आंखों को धोएं.
  • गंदे हाथों से बार-बार आंखों को छूने से परहेज करें.
  • आंखों में दूध या तेल ना डालें. इस तरह के घरेलू नुस्खे आंखों के लिए खतरनाक होते हैं.
  • डॉक्टर की सलाह के बिना खुद से कोई दवा ना लें.

यह भी पढ़ें – छोटी-छोटी आदतें बन सकती हैं बवासीर की वजह, डॉक्टर ने कहा Piles से बचना है तो रोजाना करें ये 5 काम

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ