कंधे पर अर्थी और पैरों में थिरकन… आखिर क्या है इस वायरल वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में DJ और डांस के साथ निकली अंतिम यात्रा ने लोगों को हैरान कर दिया है.
कुछ लोग इसे ‘जिंदगी का जश्न’ मान रहे हैं, तो वहीं कई इसे परंपराओं के खिलाफ नया ट्रेंड बता रहे हैं.

कंधे पर अर्थी और पैरों में थिरकन… आखिर क्या है इस वायरल वीडियो का सच?
विज्ञापन

आजकल ऐसे तो सोशल मीडिया पर अनोखा वीडियोय हर पूरे में छाए जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा दिखाई दे रही है, लेकिन इसका माहौल पारंपरिक अंतिम संस्कार जैसा बिल्कुल नहीं है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां आमतौर पर अंतिम यात्रा में शांति और गंभीरता होती है, वहीं यहां DJ की तेज धुनों पर लोग नाचते-गाते नजर आ रहे हैं. कुछ लोग कंधे पर अर्थी उठाए हुए हैं, जबकि बाकी लोग संगीत के साथ झूमते हुए आगे बढ़ रहे हैं. पूरे माहौल को देखकर ऐसा लगता है मानो कोई बारात निकल रही हो, लेकिन असल में यह एक अंतिम यात्रा है. इस वीडियो ने लोगों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है. कुछ लोग इसे “जिंदगी का जश्न” मान रहे हैं और कह रहे हैं कि व्यक्ति की विदाई दुख के बजाय खुशी और सम्मान के साथ होनी चाहिए. उनका मानना है कि अगर किसी की जिंदगी अच्छी रही है, तो उसे इसी तरह सेलिब्रेट किया जाना चाहिए.

Advertisment

वहीं, कई लोग इस तरीके को परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं. उनका कहना है कि अंतिम संस्कार एक गंभीर और धार्मिक प्रक्रिया है, जिसमें इस तरह का शोर-शराबा और नाच-गाना सही नहीं है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स इसे नई सोच और बदलते समय का संकेत बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे भारतीय परंपराओं से दूर जाने वाला ट्रेंड मान रहे हैं.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ