होली खेलते हुए चोट या खरोंच लग जाए तो तुरंत करें ये काम, नहीं होगा इंफेक्शन

Holi Injury Firts Aid: ध्यान से होली ना खेली जाए तो अक्सर ही चोट लग जाती है. ऐसे में इस हल्की-फुल्की चोट को तुरंत कैसे ट्रीट करें जानिए यहां. ये टिप्स आपके बेहद काम आएंगे.

Holi Injury First Aid

होली पर चोट या खरोंच लग जाए तो घबराएं नहीं बल्कि अपनाएं ये फर्स्ट एड टिप्स.

Holi 2026: होली के दिन सभी जोश में होते हैं, कूदते-फांदते हैं और भाग-दौड़ भी खूब होती है. ऐसे में अक्सर ही अनजाने में चोट या खरोंच लग जाती है और थोड़ी बहुत त्वचा छिल जाती है. इस स्थिति में घबराने के बजाए सूझबूझ से काम लेना जरूरी है. चोट को इस तरह ट्रीट करना जरूरी है जिससे कि चोट से रंग भी हट जाए और इंफेक्शन (Infection) भी ना फैले. ऐसे में यहां जानिए होली के कुछ ऐसे फर्स्ट एड टिप्स (First Aid Tips) जिनसे होली पर लगी चोट को ट्रीट किया जा सकता है.

विज्ञापन

होली पर चोट लग जाए तो क्या करें

रंग को करें साफ

विज्ञापन

सबसे पहले चोट वाली जगह को अच्छे से साफ करना जरूरी है. सामान्य तापमान के पानी को घाव पर डालें और साफ करें. इस बात का ध्यान रखें कि आप साबुन या स्क्रब से घाव को रगड़े नहीं.

लगाएं एंटीसेप्टिक

विज्ञापन

अगर घर में डेटॉल या सैवलोन जैसे एंटीसेप्टिक हैं तो उनसे घाव को कीटाणुमुक्त करें. इससे इंफेक्शन होने की संभावना कम होती है.

खून बहने से रोकना जरूरी है

विज्ञापन

अगर चोट (Injury) से खून निकल रहा है तो पट्टी या साफ कपड़े से घाव को 5 से 10 मिनट तक दबाकर रखें जिससे कि घाव से खून रिसना बंद हो जाए. खून का दबाव कम होने के बाद ही पट्टी हटाएं. घाव ज्यादा है तो डॉक्टर के पास तुरंत जाएं.

मामूली खरोंच पर लगा सकते हैं ये चीजें

विज्ञापन
  • अगर हल्की-फुल्की खरोंच आई है तो नारियल के तेल और हल्दी (Turmeric) को मिक्स करके लगाया जा सकता है.
  • एलोवेरा जैल स्किन की जलन को कम करता है और सूदिंग गुण देता है.
  • शहद भी खरोंच पर लगा सकते हैं. यह एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है.

इन बातों का रखें खास ख्याल

ध्यान रहे कि आप चोट या घाव पर गंदे हाथ ना लगाएं. खासतौर से होली के रंगों को घाव से दूर रखें. घाव पर केमिकल वाली चीजें ना लगाएं. इस बात का भी ध्यान रखें कि आप बहुत ठंडे या बहुत गर्म पानी से घाव को साफ ना करें. साथ ही, घाव पर बर्फ का सीधा इस्तेमाल करने से बचें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ