Protein Rich Vegetables: प्रोटीन आपके खाने में होना चाहिए, क्योंकि यह हेल्दी और इससे पोषण को खाने से अलग नहीं किया जा सकता है। प्रोटीन एमिनो एसिड के निर्माण की सीरीज हैं जिसकी शरीर को कई कामों को सही तरीके से करने के लिए जरूरत होती है। आमतौर पर, प्रोटीन दो प्रकार के हैं। एक मट्ठा प्रोटीन और केसीन प्रोटीन। मट्ठा प्रोटीन में सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं, जो मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं।
दूसरा केसीन प्रोटीन को पचाने के लिए हमारा शरीर ज्यादा समय लेता है। प्रोटीन कई तरह से सेहत को लाभ देता हैं, जैसे- मांसपेशियों की ताकत के लिए, हड्डियां मजबूत, टिश्यू की मरम्मत, मेटाबॉलिज्म में सुधार, हेल्दी प्रतिरक्षा प्रणाली (Defence System) को बनाने में। इसलिए, हमारी डाइट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होना चाहिए।
ये हैं कुछ हाई प्रोटीन सब्जियां
सोयाबीन- सोयाबीन एक वेजिटेरियन प्रोटीन का सोर्स है, जिसमें प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन, मिनरल्स, और फाइबर मिलता है। यह तेजी से बनने वाली वाली सब्जी है और इसे कई तरीकों से बनाया जा सकता है, जैसे- सोयाबीन की सब्जी, सोयाबीन की चाप आदि तैयार कर सकते हैं।
मटर- मटर भी एक अच्छा प्रोटीन का सोर्स है, इसमें भी भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। मटर को खाने से उसमें मौजूद प्रोटीन और उबलने के कारण ज्यादा सेहतमंद हो जाता है। इसलिए, इसे डाइट में शामिल करें और लाभ उठा सकते हैं।
लौकी- लौकी भी प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होती है। इसे आप सलाद, सब्जी या दाल में डालकर खा सकते हैं। इससे आपको ज्यादा प्रोटीन मिलेगा और इसमें फाइबर भी ज्यादा होता है।
ये भी पढ़ें- बच्चे को भी हो सकता है कैंसर, लक्षण देखें और खुद पहचानें! रिसर्च के नतीजे चौंकाने वाले
ब्रोकली- ब्रोकली में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, इसे सब्जी या सूप बनाकर आप डाइट में ले सकते हैं। इसको खाने से प्रोटीन और विटामिन मिलते हैं। यह फाइबर और विटामिन का का अच्छा सोर्स है।
पालक- पालक भी प्रोटीन और फोलेट से भरपूर होता है। इसे सब्जी या सूप के तौर पर आप ले सकते हैं। इससे भी हाई प्रोटीन के साथ-साथ आयरन, मैग्नीशियम भी मिलता है।
ब्रसल स्प्राउट- ब्रसल स्प्राउट्स छोटे हो सकते हैं, लेकिन प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषण से भरपूर होते हैं।
हाथी चक (Artichokes)- हाथी चक न केवल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है बल्कि एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भी भरा हुआ है। स्वादिष्ट भोजन के लिए इन्हें उबाला जा सकता है और ग्रिल भी किया जा सकता है।
मशरूम- मशरूम में कैलोरी कम होती है लेकिन फिर भी ये प्रोटीन प्रदान करता है। इसका प्रयोग स्टर-फ्राई से लेकर पास्ता सॉस तक, अलग-अलग प्रकार के रेसिपी में किया जा सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
2 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
4 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
23 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines