ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर अफगानिस्तान बना चैंपियन, हांगकांग सुपर सिक्सेस के फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

हांगकांग सुपर सिक्सेस 2026 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. अफगानिस्तान ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया. टीम ने पहली बार टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले में किस खिलाड़ी ने बेस्ट परफॉर्मेंस दी.

Hong Kong Sixes 2026

अफगानिस्तान को मिली बड़ी सफलता (Image: Instagram/afghanistancricketboard)

Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सुपर सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट का सफल समापन हो गया है. अफगानिस्तान की टीम को इस बार बड़ी सफलता मिली है. अफगानिस्तान ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर पहली बार हांगकांग सुपर सिक्सेस टूर्नामेंट का खिताब जीता है. गुलबदीन नईब की कप्तानी में अफगानिस्तान ने इस बार इतिहास रच दिया है. मिशन रोड ग्राउंड, मोंग कोक में खेला गया फाइनल मुकाबला शानदार रहा. अंत में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से मात मिली.

विज्ञापन

अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन

फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. उन्होंने 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 115 रनों का स्कोर बनाया. अफगानिस्तान की टीम ने 5.1 ओवर्स में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. अफगानिस्तान ने मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की. बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 32 के स्टोर पर दो विकेट अफगानिस्तान ने गंवा दिए थे. करीम जनत और गुलबदीन नईब जल्दी पवेलियन लौट गए. उस वक्त लगा था कि ऑस्ट्रेलिया मुकाबला जीत जाएगा लेकिन इमरान नजीर ने तगड़ी पारी खेली. उन्होंने एक छोर से तेजी से रन बनाए. उन्होंने 53 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. नजीर ने अपनी पारी में 7 सिक्स और 2 चौके लगाए. उन्होंने 14 गेंदों में ही आतिशी पारी खेली. वहीं फरमाउल्लाह सैफी ने भी 26 रनों का अहम योगदान दिया. दोनों के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 T20I छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

मैक्स ब्रायंट ने खेली अहम पारी

ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए. टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाए. मैक्स ब्रायंट ने तेजी से रन बनाए. उन्हें जैक वुड का अच्छा साथ मिला. दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की. वुड रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन गए. ब्रायंट ने 14 गेंदों में 44 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार सिक्स लगाए. उनके अलावा निक ने 8 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. टूर्नामेंट में इस बार अफगानिस्तान का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला. ग्रुप स्टेज में टीम ने साउथ अफ्रीका को भी मात दी थी. ओमान और स्कॉटलैंड को भी अफगानिस्तान ने हराया. टीम को पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच में हार नहीं मिली. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को हराकर अफगानिस्तान ने तगड़ी उपलब्धि हासिल की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ