IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ T20I सीरीज में 341 रन ठोककर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Glenn Phillips: न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में इतिहास रच दिया है. फिलिप्स ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में कुल 341 रन बनाए और इसी के साथ उन्होंने एक बाइलेटरल टी20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Glenn Phillips

ग्लेन फिलिप्स ने तोड़ा एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड (PIC Credit -ANI/ PTI)

Glenn Phillips Creates History: न्यूजीलैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में इतिहास रच दिया है. फिलिप्स ने भारत के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कुल 341 रन ठोक दिए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले. सिर्फ तीसरे टी20 को छोड़कर उन्होंने बाकी सभी मुकाबलों में 60 से ज्यादा रन बनाए. वह 341 रनों के साथ इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसी के साथ फिलिप्स ने एक बाइलेटरल टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल सॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ 341 रन ठोककर रचा इतिहास

29 वर्षीय ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में नाबाद 65 रनों की तूफानी पारी खेलकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. फिलिप्स ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 3 छक्के लगाए. इस पारी के साथ ही सीरीज में उनके कुल रनों की संख्या 341 हो गई. इसी के साथ फिलिप्स एक बाइलेटरल टी20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के फिल सॉल्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंन 2023-24 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में कुल 331 रन बनाए थे.

विज्ञापन

एक बाइलेटरल T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकदेशखिलाड़ीरनसीरीज
1न्यूजीलैंडग्लेन फिलिप्स341भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज, 2026/27
2इंग्लैंडफिल सॉल्ट331इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज, 2023/24
3पाकिस्तानमोहम्मद रिजवान316इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज, 2022
4एस्टोनियासाहिल चौहान297एस्टोनिया बनाम साइप्रस टी20 सीरीज, 2024
5न्यूजीलैंडमार्क चैपमैन290न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज, 2023
6पाकिस्तानबाबर आजम285इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज, 2022
7सर्बियालुका डनबर284सोफिया टी20 (सर्बिया बनाम बुल्गारिया), 2022
8स्पेनमोहम्मद एहसान283क्रोएशिया बनाम स्पेन टी20 सीरीज, 2025/26
9भारततिलक वर्मा280भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज, 2024/25
10भारतअभिषेक शर्मा279इंग्लैंड बनाम भारत टी20 सीरीज, 2024/25

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 T20I छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

न्यूजीलैंड के लिए किसी भी सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन

भारत के खिलाफ इस टी20 सीरीज में ग्लेन फिलिप्स का सबसे कम स्कोर तीसरे टी20 मुकाबले में 17 रन रहा. इसके अलावा, उन्होंने बाकी सभी मैचों में कम से कम 60 रन बनाए. सीरीज के चौथे मुकाबले में फिलिप्स ने महज 49 गेंदों पर 107 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 5 मैचों में 113.66 की शानदार औसत और 185.32 के स्ट्राइक रेट से कुल 341 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 29 चौके और 20 छक्के निकले. वह इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

विज्ञापन

इसके साथ ही फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए किसी भी सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इसके अलावा, फिलिप्स उन बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए, जिन्होंने एक बाइलेटरल T20I सीरीज में 4 या उससे ज्यादा 50-प्लस स्कोर बनाए हैं. उनसे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: 5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मैच, भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ