IND vs NZ: ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी

Mitchell Santner: भारत के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मिचेल सैंटनर ने इतिहास रच दिया है. वह न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. भारत के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने ये कीर्तिमान हासिल किया.

IND vs NZ/ Image Source: ANI

IND vs NZ/ Image Source: ANI

Mitchell Santner: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने इतिहास रच दिया. उन्होंने मैदान पर उतरते ही न्यूजीलैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में सैंटनर ने अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी को पीछे छोड़ दिया. भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में उतरते ही सैंटनर के अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों की संख्या 143 हो गई. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

विज्ञापन

मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी टी20 खिलाड़ी

मिचेल सैंटनर अब न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक 143 टी20 मुकाबले खेले हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड ईश सोढ़ी के नाम था, जिन्होंने कीवी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 142 मैच खेले थे. इस सूची में तीसरे स्थान पर पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी हैं. उन्होंने 126 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया. वहीं, मार्टिन गुप्टिल 122 मैचों के साथ चौथे और डेरिल मिचेल 109 मुकाबलों के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ विकेट लेने के मामले में भी सैंटनर ने बनाया था रिकॉर्ड

सैंटनर ने इसी सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में भी एक खास उपलब्धि हासिल की थी. वह भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे. इस मामले में उन्होंने अपने ही हमवतन ईश सोढ़ी को पीछे छोड़ा था. सोढ़ी ने भारत के खिलाफ 30 विकेट हासिल किए थे, जबकि सैंटनर के नाम अब 32 विकेट दर्ज हैं. इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन 24 विकेट लेकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. वहीं, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद ने भारत के खिलाफ 22-22 विकेट चटकाए हैं. चौथे टी20 मैच में सैंटनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे.

विज्ञापन

आखिरी मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग XI में बदलाव

सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 मैच के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया. कीवी टीम ने ब्लेयर टिकनर को प्लेइंग XI में शामिल किया. दूसरी ओर, भारतीय टीम ने दो बदलाव किए. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अंतिम एकादश में जगह मिली. वहीं, मयंक यादव और अक्षर पटेल इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बने. एक मैच से बाहर रहने के बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ