'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', रामलीला मैदान में ममता बनर्जी का धुंआधार भाषण

‘बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं…’, रामलीला मैदान में ममता बनर्जी का धुंआधार भाषण

mamata banerjee

ममता बनर्जी ने रामलीला मैदान में जोरदार भाषण दिया. (Photo: ANI)

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी गठबंधन ने महारैली की, जिसमें इंडिया अलायंस के तमाम दिग्गज जुटे. इस दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने SIR के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, ”बंगाल इस ‘SIR’ का शिकार रहा है. हम इसे ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे, बल्कि लड़ेंगे. हम लोकतंत्र को बचाएंगे और उसे वापस लाएंगे. हमारे अधिकारों को लूट लिया गया है. BJP के साथ, सबका विनाश तय है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी…’, INDIA गठबंधन की रैली में बोले अखिलेश यादव

विज्ञापन

‘बीजेपी का अपना कोई संगठन नहीं’

ममता बनर्जी ने आगे कहा, ” बीजेपी ने राम जन्मभूमि और वक्फ संपत्तियों का पैसा लूट लिया. पुलिस उनकी साथी बन गई है. बीजेपी का अपना कोई संगठन नहीं है. इसीलिए वो पुलिस से पार्टी का काम करवाते हैं. एजेंसियां ​​बीजेपी के साथ काम नहीं करतीं, बीजेपी जाएगी.” बंगाल की पूर्व सीएम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”वैनिश कुमार जी आप कब वैनिश (गायब) होंगे? हम इंतजार कर रहे हैं.”

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ