Healthy Liver: लिवर हमारे शरीर का पावरहाउस होता है. लिवर की सेहत अगर खराब हो जाए तो पूरे शरीर की सेहत अच्छी रहती है. लेकिन, अगर खानपान खराब हो तो लिवर की सेहत भी खराब रहने लगती है. अगर प्रोसेस्ड फूड्स खाए जाएं या फिर जरूरत से ज्यादा तला-भुना खाया जाए तो लिवर पर एक्सेस फैट जमने लगता है. इससे फैटी लिवर (Fatty Liver), लिवर कैंसर या लिवर सिरोसिस की समस्या हो सकती है. ऐसे में खानपान का सही होना जरूरी होता है. यहां जानिए ऐसे कौन से फूड्स हैं जो लिवर को हेल्दी रखने का काम करते हैं और लिवर को मजबूत बनाते हैं.
यह भी पढ़ें – दांत के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं? जानिए दांत पर क्या लगाने से कम होगी दिक्कत और मिलेगा आराम
लिवर को मजबूत बनाते हैं ये फूड्स
ग्रीन टी – एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते ग्रीन टी लिवर को डैमेज होने से बचाती है.
सिट्रस फ्रूट्स- सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा लिवर को नेचुरली क्लीन करने का काम करता है. संतरा विटामिन सी से भी भरपूर होता है और लिवर को नुकसानदायक तत्वों से दूर रखता है.
लहसुन – लिवर को डिटॉक्स करने के लिए लहसुन खाया जा सकता है. यह एंजाइम्स को स्टिम्यूलेट करता है और फैट को पिघलाने का काम करता है. लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम होता है जो लिवर को साफ करने में मदद करता है.
चुकुंदर – लिवर में ब्लड फ्लो को बेहतर करने के लिए चुकुंदर खाया जा सकता है. यह फैट को जमने से भी रोकता है. इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और फेलेनेवॉइड्स लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां – पालक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर के लिए फायदेमंद होती हैं. इनसे लिवर डिटॉक्स (Liver Detox) होता है और एंजाइम्स को एक्टिव करने या टॉक्सिंस को निकालने में भी इन सब्जियों के फायदे नजर आते हैं.
इन चीजों से करें परहेज
लिवर को हेल्दी रखने के खाने-पीने की कुछ चीजों से परहेज करना जरूरी होता है. शराब का सेवन करने से बचें. इसके अलावा, ज्यादा चीनी और नमक का सेवन ना करें. लिवर में फैट ना जमे इसलिए जंक फूड और मैदा से परहेज करें. तला-भुना खाना भी लिवर का दुश्मन होता है. इसीलिए कम तला खाना ही फायदेमंद है.
यह भी पढ़ें – अच्छी डाइट के बाद भी हो जाती है कब्ज तो ये गलतियां हो सकती हैं वजह, कहीं आप भी तो नहीं करते यही मिस्टेक्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
3 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
4 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
23 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines