हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Liver में सूजन के सुबह दिखते हैं ये 3 संकेत, इग्नोर किया तो पड़ेगा भारी

Liver Disease Symptoms: लिवर में सूजन होने पर आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इस अंग में खराबी होने का प्रमुख कारण लाइफस्टाइल की आदतें हैं। अगर सुबह के समय आपको ये लक्षण दिखाई दें, तो आपके लिवर में सूजन है।

विज्ञापन
photo credit-Freepik

Liver Disease Symptoms: लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है। इसमें खराबी होने का एक कारण लाइफस्टाइल की हैबिट्स भी है। इससे फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। फैटी लिवर की बीमारी में लिवर में सूजन हो जाती है। यह सूजन गंभीर समस्या है, जो डाइट में फैटी फूड्स के ज्यादा होने से होती है। जो लोग ज्यादा तला, भुना या तेल-मसाले वाला खाना खाते हैं, उन्हें यह दिक्कत ज्यादा होती है। लिवर का काम शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना है, ऐसे में अगर इसमें सूजन आती है, तो इसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। लिवर में सूजन होने पर सुबह के समय दिखते हैं ये 3 संकेत। आइए जानते हैं इस बारे में।

लिवर में सूजन के संकेत

1. गैस बनना- यदि आपको सुबह उठने के बाद पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या हो रही है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपके लिवर में सूजन हो रही है। ब्लोटिंग होना भी इसमें शामिल है।

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

विज्ञापन

2. पेशाब का रंग- सुबह के यूरिन का रंग गाढ़ा या पीला दिखे, तो यह भी संकेत है कि आपके लिवर में सूजन हो सकती है। लिवर में सूजन होने पर पेशाब का रंग तो बदलता है लेकिन साथ में पेशाब करने की गति में भी बदलाव होता है। आपको दिन में बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।

3. उल्टी होना- अगर आपको सुबह के समय उल्टी या मतली महसूस हो रही है, तो यह भी संकेत है कि आपके लिवर में सूजन बढ़ गई है। हालांकि, उबकाई आने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं लेकिन इसका संबंध लिवर डिजीज से भी होता है, इसलिए इस संकेत को गंभीरता से लेना चाहिए।

विज्ञापन

इसके अलावा, लिवर में सूजन होने पर सुबह के समय पेट में दर्द और भूख में कमी के साथ वजन कम होना, थकान होना जैसे संकेत भी शामिल है।

लिवर हेल्दी रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

  1. हेल्दी भोजन का सेवन करना चाहिए।
  2. भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  3. ज्यादा तला-भुना या फिर मैदे से बने फूड्स का सेवन करने से बचें।
  4. शराब का सेवन नियंत्रित करें।
  5. तनाव कम करें।

ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola