High Blood Pressure Effects: हाई ब्लड प्रेशर का मतलब है शरीर की रक्त धमनियों में खून का तेज बहाव. धमनियां ही दिल से शरीर के अन्य अंगों तक खून को पहुंचाती हैं और अगर ब्लड प्रेशर ज्यादा हो तो धमनियां डैमेज होने लगती हैं. इसे ही हाइपरटेंशन (Hypertension) कहते हैं. हाइपरटेंशन को अक्सर लोग आम दिक्कत समझ लेते हैं लेकिन अगर हाई ब्लड प्रेशर का समय रहते सही इलाज ना किया जाए तो यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा तो बढ़ाता ही है, साथ ही शरीर के कुछ अंगों को खराब भी कर सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से जानिए हाई ब्लड प्रेशर शरीर के किन-किन अंगों पर नकारात्मक असर डालता है.
हाई ब्लड प्रेशर का शरीर पर असर | High Blood Pressure Effects On Body
- WHO के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. इससे धमनियां कड़ी हो जाती हैं, ब्लड फ्लो कम हो जाता है और दिल तक सही तरह से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है.
- ऑक्सीजन की कमी से दिल तक जाने वाली मसल्स की सेल्स मरने लगती हैं. ऐसे में जितना ज्यादा ब्लड फ्लो ब्लॉक्ड रहेगा उतना ही दिल को नुकसान होता जाएगा.
- शरीर के हर अंग तक खून पहुंचाने की जद्दोजहद से हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है. इर्रेग्युलर हार्टबीट से व्यक्ति की जान भी जा सकती है.
- हाई ब्लड प्रेशर के कारण मस्तिष्क तक सही तरह से
- ऑक्सीजन और ब्लड की सप्लाई नहीं होती है जिससे स्ट्रोक आ सकता है.
- हाई ब्लड प्रेशर किडनी डैमेज का भी कारण बनता है जिस कारण किडनी फेलियर हो सकता है.
हाई ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं
हाइपरटेंशन से परेशान बहुत से लोगों को शरीर पर इसके कोई लक्षण (High BP Symptoms) नजर नहीं आते हैं. लेकिन, ऐसे भी लोग हैं जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर के कारण बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे –
- सिर में तेज दर्द होना
- छाती में दर्द
- चक्कर आना या सिर घूमना
- जी मिचलाना या उल्टी
- देखने में दिक्कत होना, धुंधला नजर आना
- सांस लेने में दिक्कत होना
- एंजाइटी होना
- कंफ्यूजन होना
- कानों में भिनभिनाने जैसी आवाज आना
- नाक से खून बहना
- हार्ट रिदम का एब्नॉर्मल हो जाना.
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है या शरीर पर ऐसे लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर से जांच करवाने में देरी ना करें.
हाई ब्लड प्रेशर का क्या इलाज है
हाई ब्लड प्रेशर में लाइफस्टाइल में बदलाव करके स्थिति को कंट्रोल में रखा जा सकता है. इसके लिए हेल्दी डाइट लेना, कम नमक वाली डाइट लेना, वजन कम करना, फिजिकली एक्टिव रहना और तंबाकू छोड़ना फायदेमंद साबित होता है.
हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए क्या करें
- ज्यादा फल और सब्जियां खाएं
- बैठें कम
- फिजिकल एक्टिविटीज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं, जैसे स्वमिंग, रनिंग या वॉकिंग
- स्ट्रेंथ बिल्डिंग पर ध्यान दें
- हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मोडरेट से इंटेंस एरोबिक एक्टिविटी करें
- अगर आप मोटे हैं या ओवरवेट हैं तो वज कम करें
- डॉक्टर की बताई दवा समय पर लें और समय-समय पर जांच करवाते रहें.
इस तरह हाई बीपी का रिस्क होगा कम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.