Gas Relieving Yoga: कुछ सड़ा-गला खा लेने पर या बेवक्त खा लेने पर पेट में गैस बनने लगती है. पेट में गैस बनने पर पेट फूलने लगता है, टाइट हो जाता है, पेट में दर्द होता है और असहजम महसूस होता है सो अलग. कई बार कुछ स्पेसिफिक फूड खा लेने पर भी पेट में गैस बनने की दिक्कत होती है, जैसे छोले या राजमा खाने पर, गोभी या पत्ता गोभी खाने पर या फिर कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने पर. ऐसे में अगर आपके पेट में गैस (Stomach Gas) बन रही है और बाहर नहीं निकल रही है तो ऐसे कुछ योगासन हैं जो आप कर सकते हैं. ये योगासन पेट में अटकी गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं.
पेट में अटकी गैस निकालने के लिए योग
पवनमुक्तासन
पेट फूलने और गैस से राहत पाने के लिए आप पवनमुक्तासन किया जा सकता है. पवनमुक्तासन को विंड रिलीजिंग पोस्चर भी कहते हैं. इसे करने पर पेट में अटकी हुई गैस बाहर निकल आती है. पवनमुक्तासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं. इसके बाद घुटनों को आपस में जोडें और सीने तक लाएं. अब हाथों को टांगों पर लपेटें और पैर ऊपर ही रखें. इस योग को कुछ देर होल्ड करें और 5 से 8 गहरी सांसें लें. अब सांस छोड़ते हुए पैरों को नीचे ले आएं. इस पोज में जिस तरह पेट दबता है उससे पेट और आंतों में जमी गैस बाहर निकल आती है.
बालासन (Balasana) को चाइल्ड्स पोज भी कहते हैं. बालासन करने पर शरीर रिलैक्सड पॉजीशन में आता है और इससे पेट की गैस निकलने में मदद मिलती है. बालासन करने के लिए सबस पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठें. अब कमर को झुकाकर अपने हाथों को शरीर के सामने लेकर आएं और जमीन पर रखें. इस पॉजीशन में आपके पैर पीछे होंगे, सिर जमीन से लगा हुआ होगा और हाथ सिर के आगे की तरफ जमीन पर होंगे.
पेट की गैस निकालने के लिए मलासन भी किया जा सकता है. मलासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं. अब अपने दोनों हाथों को सामने नमस्कार की मुद्दा में जोड़ लें. अब पैरों को फैलाकर खड़े हों और फिर नीचे स्क्वैट करते हुए बैठें और फिर उठ जाएं. नीचे बैठते और उठते हुए गहरी सांस लें.
- पेट मे गैस ना बने इसके लिए खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से परहेज करें. खाने के तुरंत बाद लेटने पर पेट में गैस बनने की संभावना रहती है.
- खाने के बाद 10 से 15 मिनट वॉक किय जा सकता है. वॉक करने से पेट में गैस नहीं बनती और अगर गैस बन गई है तो निकल जाती है.
- पेट की हल्की मसाज करने पर भी गैस से राहत मिल सकती है.
- गर्म पानी की बोतल से पेट की सिकाई करने पर भी गैस की दिक्कत कम होने में असर दिख सकता है.
- आमतौर पर गर्म पानी, अदरक वाला पानी या अजवाइन का पानी पीने पर गैस दूर होती है.
यह भी पढ़ें – किन लोगों को हो सकता है कैंसर? WHO ने बताए Cancer के कारण और रिस्क फैक्टर्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.