हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुबह दिखने वाले ये छोटे संकेत हो सकते हैं लिवर डैमेज का इशारा, अक्सर लोग समझते हैं मामूली समस्या

Early Signs Of Liver Damage: लिवर से जुड़ी समस्या आज हर ज्यादातर लोगों को परेशान कर रही है. कम उम्र के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आज लिवर से जुड़ी कई तरह की समस्या देखी जा रही है. इन्हीं में से एक है लिवर डैमेज, जिसके लक्षण शुरुआत अक्सर सुबह दिखाई देते हैं, जिसे नजरअंदाज करना बेहद खतरनाक है.

विज्ञापन
लिवर डैमेज होने के शुरुआती संकेत. (Image: AI)

Subah Dikhne Wale Liver Damage Ke Sanket: अक्सर हम सुबह उठते ही अपने दिन की शुरुआत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि शरीर पूरी तरह तरोताजा महसूस करेगा, लेकिन कई लोगों को सुबह उठते ही अजीब सी थकान, भारीपन या कमजोरी महसूस होती है. ज्यादातर लोग इसे नींद की कमी, काम का तनाव या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं और अपने कामों में लग जाते हैं. कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शरीर कई बार बीमारियों के शुरुआती संकेत बहुत साधारण तरीके से देता है, जिसे देख व्यक्ति समझ नहीं पाता है कि यह गंभीर समस्या है या नहीं. खासकर लिवर से जुड़ी समस्याओं में सुबह के समय कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं, अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो गंभीर बीमारी से बचाव भी संभव हो सकता है, वरना स्थिति खराब भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: नाश्ते के लिए मीठी और टेस्टी चावल की खीर कैसे बनाएं? घर पर ऐसे तैयार करें शाही स्वाद वाली खीर

लिवर क्यों है शरीर के लिए इतना जरूरी अंग Liver Kharab Hone Ke Lakshan

लिवर शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है जो कई अहम काम करता है. यह हमारे खाने को पचाने में मदद करता है, शरीर में जमा विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है और जरूरत के समय शरीर के लिए ऊर्जा भी स्टोर करता है. आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी खानपान, ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन और लगातार बढ़ते तनाव के कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिसमें से एक है लिवर डैमेज (Liver Damage) की समस्या. लिवर डैमेज के शुरुआती संकेत अक्सर हल्के होते हैं और ज्यादातर लोग उन्हें सामान्य परेशानी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही लक्षण आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं.

विज्ञापन

सुबह दिखाई देने वाले लिवर डैमेज के शुरुआती संकेत Liver Disease Early Symptoms

  • त्वचा और आंखों में पीलापन: अगर सुबह उठते समय त्वचा या आंखों की सफेदी हल्की पीली दिखाई दे तो यह लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसा शरीर में बिलीरुबिन बढ़ने की वजह से होता है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.
  • असामान्य थकान और कमजोरी: अगर पर्याप्त नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही थकान महसूस होती है तो यह लिवर डैमेज के संकेत हो सकता है. दरअसल, शरीर पोषक तत्वों को सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहा, जो लिवर की खराबी से जुड़ा बड़ा संकेत हो सकता है.
  • सुबह जी मिचलाना या उल्टी जैसा महसूस होना: कुछ लोगों को सुबह-सुबह बिना किसी साफ वजह के मतली या उल्टी का अनुभव होता है. लिवर की खराबी से पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिस कारण इस तरह की समस्या देखने को मिल सकती है.

इन लक्षणों को भी बिल्कुल नजरअंदाज न करें

विज्ञापन
  • चेहरे या आंखों के आसपास सूजन: कई बार सुबह उठते ही चेहरा फूला हुआ या सूजा हुआ दिखता है. ऐसा शरीर में प्रोटीन और इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलन की वजह से हो सकता है, जो लिवर की समस्या से जुड़ा हो सकता है.
  • पेशाब का गहरा रंग: अगर सुबह पेशाब का रंग बहुत गाढ़ा पीला या भूरा नजर आए तो इसे सिर्फ पानी की कमी समझकर नजरअंदाज न करें. यह लिवर में गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है.
  • लगातार कमजोरी और भूख में कमी: कुछ लोगों को सुबह भूख कम लगती है और शरीर भारी महसूस होता है. सामान्य जानकारी के अनुसार ये संकेत लंबे समय तक बने रहें तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी हो जाता है, क्योंकि शुरुआती पहचान से लिवर की गंभीर बीमारी को रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही पैरों में सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, यह खतरनाक बीमारी का हो सकता

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola