IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों ने किया निराश, अब हो सकते हैं टीम से बाहर
IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले 3 मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया. लेकिन आखिरी के 2 मैचों में भारतीय टीम ने बहुत ज्यादा निराश किया है. भले ही टीम इंडिया ने सीरीज जीत लिया है, लेकिन कई स्टार खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है.

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज को 3-2 से जीत लिया है. लेकिन भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने इस सीरीज में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनके ऊपर बड़े सवाल उठ रहे हैं. इस सीरीज में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. इन खिलाड़ियों में से कुछ के पास प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करने का मौका था. जिसे उन्होंने इस सीरीज के दौरान गंवा दिया है. अब उनके लिए आगे की राह थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है. (Pic Credit- ANI)
संजू सैमसन
2 / 6विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस सीरीज की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार अंदाज में की थी. लेकिन उसके बाद वो लगातार फेल हो गए. इस 5 मैचों की सीरीज में संजू सैमसन ने 21.40 की औसत से 107 रन ही बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा है. संजू का स्ट्राइक रेट 142.67 का रहा है. संजू के लिए अब आगे की राह मुश्किल होती जा रही है. (Pic Credit- ANI)
नीतीश कुमार रेड्डी
3 / 6तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने इस सीरीज में निराश किया है. रेड्डी ने 5 मैचों में सिर्फ 71 रन ही बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165.12 का रहा है. रेड्डी ने 5 मैचों में 48 की औसत से 4 विकेट ही हासिल किए हैं. इसके अलावा उनकी इकॉनमी रेट 11.29 की रही है. रेड्डी के पास खुद को पांड्या को रिप्लेस करने का मौका था. जिसे उन्होंने गंवा दिया है. (Pic Credit- ANI)
अक्षर पटेल
4 / 6स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी इस निराश में बहुत ज्यादा निराश किया है. अक्षर पटेल ने इस सीरीज में 4 मैचों में 52.67 की शानदार औसत से 3 विकेट हासिल किया. इस दौरान अक्षर पटेल 10.53 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. अक्षर पटेल ने इस दौरान 4 मैचों में 14 की खराब औसत से 42 रन बनाए हैं. अक्षर को जिसके कारण आखिरी मैच की प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था. (Pic Credit- ANI)
प्रिंस यादव
5 / 6युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी इस सीरीज में बहुत ज्यादा निराश किया. प्रिंस के पास टी-20 फॉर्मेट में अपनी जगह पक्की करने का मौका था. लेकिन उन्होंने वो मौका गंवा दिया है. प्रिंस यादव इस दौरान 4 मैचों में 79 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 2 विकेट ही हासिल किया. प्रिंस यादव ने 10.53 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. प्रिंस अगली सीरीज से बाहर हो सकते हैं. (Pic Credit- ANI)
भुवनेश्वर कुमार
6 / 6अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लगभग 4 सालों के बाद टीम इंडिया में कमबैक का मौका मिला था. जिसे उन्होंने गंवा दिया है. भुवनेश्वर कुमार ने इस सीरीज में कुल 4 मुकाबले खेले. जिसमें उन्होंने 180 की औसत से सिर्फ 1 विकेट ही हासिल किया है. इस दौरान भुवी की इकॉनमी रेट 11.25 की रही है. (Pic Credit- ANI)