सुबह उठते ही पैरों में सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, यह खतरनाक बीमारी का हो सकता है शुरुआती संकेत

Morning Numbness In Feet: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब वह सुबह सोकर उठते हैं, तो उनको पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी जैसा महसूस होता है, जो एक दो बार नहीं बल्कि रोज ही महसूस होता रहता है. आइए जानते हैं शरीर किस बीमारी का दे रहा होता है संकेत?

Morning Numbness In Feet

सुबह पैर सुन्न क्यों हो जाते हैं?

Pairon Me Jhanjhanahat Subha Kiu Hoti Hai: अच्छी हेल्थ की हर कोई ख्वाहिश रखता है, लेकिन अच्छी लाइफस्टाइल, सही खानपान, फिजिकली फिट रहने से ही यह लक्ष्य पूरा होता है. कई लोगों को सुबह उठते समय पैरों में हल्की झुनझुनी या सुन्नता महसूस होती है. अक्सर लोग इसे साधारण थकान, गलत तरीके से सोने या नस दबने की समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर यह समस्या बार-बार सुबह के समय महसूस होने लगे, तो यह शरीर का पनप रही किसी खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकती हैं. शुरुआत में यह हल्की और अस्थायी लग सकती है, इसलिए लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते. लेकिन लगातार पैरों में सुन्नता महसूस होना एक ऐसी स्थिति हो सकती है, जो धीरे-धीरे किसी बड़ी बीमारी की ओर संकेत कर रही हो. इस स्टोरी में हम आपको इस समस्या के पीछे क्या वजह हो सकती है इसके बारे में बताएंगे और साथ ही इससे जुड़ी कुछ और समस्याओं के भी बारे में जानेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरों की सुन्नता किस बीमारी का है संकेत? Subah Uthte Hi Pair Sun Hona

सामान्य के अनुसार सुबह-सुबह पैरों में सुन्नता या झुनझुनी महसूस होना अक्सर डायबिटीज (Diabetes) यानी मधुमेह से जुड़ा संकेत हो सकता है. जब शरीर में लंबे समय तक ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा बना रहता है, तो यह नसों को नुकसान पहुंचाने लगता है. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic Neuropathy) कहा जाता है, इसमें सबसे पहले पैरों और टांगों की नसें प्रभावित होती हैं. इसके अलावा विटामिन बी-12 की कमी, नसों पर दबाव, खराब ब्लड सर्कुलेशन या रीढ़ से जुड़ी समस्याएं भी पैरों की सुन्नता का कारण बन सकती हैं.

कैसा महसूस होता है यह लक्षण और क्यों होता है ऐसा Pairon Me Jhanjhanahat Ka Karan

विज्ञापन

पैरों की सुन्नता कई तरह से महसूस हो सकती है, कुछ लोगों को ऐसा लगता है जैसे पैरों में चींटियां रेंग रही हों, तो कुछ लोगों को झुनझुनी, हल्का दर्द या जलन का एहसास होता है. कई बार व्यक्ति को ऐसा भी महसूस होता है कि पैर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, यह लक्षण ज्यादातर डायबिटीज की ओर इशारा करते हैं.

डायबिटीज में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादा शुगर नसों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है. इससे नसों की संवेदनशीलता कम हो जाती है और शरीर के कुछ हिस्सों तक सही तरीके से संकेत नहीं पहुंच पाते. अब सवाल उठता है कि सुबह ऐसा महसूस क्यों होता है, बता दें कि, सुबह के समय यह लक्षण अधिक महसूस इसलिए होता है क्योंकि रातभर शरीर एक ही स्थिति में रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी थोड़ा धीमा हो जाता है, इसलिए जैसे ही शरीर हरकत में आती है, तो यह स्थिति देखने को मिलती है.

विज्ञापन

डायबिटीज के अन्य लक्षण जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए Diabetes Early Symptoms

  • अगर पैरों की सुन्नता के साथ नीचे दिए गए लक्षण भी दिखें, तो तुरंत ब्लड शुगर की जांच जरूरी हो जाता है, यह लक्षण भी शुगर की समस्या की ओर इशारा करते हैं.
  • सुबह उठते ही मुंह का सूखना या ज्यादा प्यास लगना.
  • बार-बार बेवजह थकान या कमजोरी महसूस होना.
  • धुंधला दिखाई देना या आंखों में भारीपन महसूस होना.
  • सुबह-सुबह जी मिचलाना या उल्टी जैसा लगना.
  • हाथ-पैरों में झुनझुनी या जलन का एहसास.

कभी न करें नजरअंदाज

विज्ञापन

ये सभी लक्षण शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर के संकेत हो सकते हैं, इसलिए आपको चाहिए कि आप इन्हें नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते डॉक्टर से सलाह लें और ब्लड शुगर की जांच करते रहा करें. जल्दी पहचान होने पर मधुमेह को कंट्रोल किया जा सकता है, वरना यह बीमारी आपको कई खतरनाक समस्याओं के बीच धकेल देगी.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ