नाश्ते के लिए मीठी और टेस्टी चावल की खीर कैसे बनाएं? घर पर ऐसे तैयार करें शाही स्वाद वाली खीर

Chawal Ki Kheer Recipe: क्या आप भी घर पर खीर बनाना चाहते हैं, लेकिन परेशान है कि आपने पहले कभी नहीं बनाई? आपको अब और परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको खीर बनाने का सबसे आसान तरीका बताएंगे, आइए जानते हैं.

Rice Kheer Recipe

घर पर खीर कैसे बनाएं?

How To Make Rice Kheer At Home: अक्सर आपने सुना होगा कि सुबह की शुरुआत अगर मीठे से की जाए, तो दिन अच्छा गुजरता है. कई लोगों की ख्वाहिश रहती है कि सुबह के नाश्ते के बाद कुछ मीठा से मिल जाए, जिसे खाकर वह अपने काम के लिए आराम से निकल जाए, ताकि मुंह का स्वाद भी बदले और क्रेविंग भी कम हो. इस तरह की क्रेविंग को पूरा करने के लिए स्वादिष्ट मीठी खीर अच्छा विकल्प हो सकता है. खीर की जितनी तारीफ करें उतनी कम है, अपने शानदार स्वाद और उसमें पड़ने वाली सामग्री इसे सभी मीठे पकवानों से सबसे अलग और सबसे खास पहचान दिलाती है. ऐसे में अगर आपको चावल की मीठी खीर बनाना नहीं आता, लेकिन आप स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको खीर बनाने की आसान तरीका बताएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • स्वादिष्ट और खुशबूदार चावल की खीर बनाने के लिए कुछ आसान और सामान्य सामग्री की जरूरत होती है, इसमें;
  • लगभग 1 लीटर फुल क्रीम दूध लें.
  • 1 बड़ा चम्मच चावल लें.
  • मिठास के लिए करीब 100 ग्राम चीनी रखें, आप स्वाद के अनुसार मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए 1 बड़ा चम्मच किशमिश डालें.
  • बादाम, काजू और पिस्ता लगभग अपनी जरूरत के हिसाब से डालें, न कम डालें न बहुत ज्यादा डालें.
  • अच्छी खुशबू और रंग के लिए 12-15 केसर के धागे इस्तेमाल करें.
  • आखिर में हल्की खुशबू के लिए 1 चम्मच इलायची पाउडर भी रखें.

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट खीर

विज्ञापन
  • सबसे पहले चावल को धोकर लगभग 1 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें, इससे चावल जल्दी और अच्छे से पकते हैं.
  • इसके बाद थोड़े से गुनगुने दूध में केसर डालकर अलग रख दें, ताकि केसर का रंग और खुशबू अच्छी तरह निकल सके.
  • अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें और इसे धीरे-धीरे गाढ़ा होने दें.
  • जब दूध थोड़ा कम हो जाए तो उसमें भीगे हुए चावल और चीनी डालकर करीब 15 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें.
  • फिर इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं और कुछ मिनट तक और पकने दें.
  • एक छोटे पैन में थोड़ा घी गर्म करके किशमिश और कटे हुए मेवे हल्के फ्राई करें और इन्हें तैयार खीर में मिला दें.
  • अब आपकी शाही और खुशबूदार चावल की खीर तैयार है, जिसे आप चाहें तो गर्मागर्म या ठंडी करके भी सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत क यह 5 जगहें, हर कदम दिखेगी अलग खूबसूरती

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ