T20I के बाद अब ODI की बारी, 4 नवंबर से होगा वनडे सीरीज का आगाज, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल

IND vs NZ: टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी. इस सीरीज में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी धमाल मचाते नजर आएंगे. यहां जानिए भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल.

Virat Kohli- Rohit Sharma

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत (PIC Credit - ANI)

India vs New Zealand ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20I सीरीज खत्म हो चुकी है. टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब वनडे सीरीज पर होगी. दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज में एक बार फिर टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा धमाल मचाते नजर आएंगे. सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे.

विज्ञापन

यह वनडे सीरीज क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच से भरपूर रहने वाली है. हालांकि, भारतीय फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा. वनडे सीरीज के मुकाबलों का समय टी20 सीरीज के मैचों से अलग होगी. तो आइए जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग की पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

कब शुरू होगी IND vs NZ वनडे सीरीज?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन में होगा, जबकि तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा. वहीं, चौथा और पांचवां वनडे क्रमश: 13 नवंबर और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे.

पिछली बार रोहित-विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले खेलते नजर आए थे, जहां उनके बल्ले से शानदार पारियां देखने को मिली थीं. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी क्रिकेट फैंस को रोहित और विराट से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. इस सीरीज में दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर खास नजर रहने वाली है. अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से भी यह सीरीज दोनों दिग्गजों के लिए अहम रहने वाली है.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज के मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होते थे और टॉस दोपहर 12 बजे किया जाता था. लेकिन वनडे सीरीज में फैंस को मैच देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा. भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे. वहीं, टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी सुबह 7 बजे होगा. ऐसे में भारतीय फैंस को रोहित और विराट की बल्लेबाजी देखने के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ेगा.

विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

मुकाबलातारीखसमय (भारतीय समय)मैदान
पहला वनडे4 नवंबरसुबह 7:30 बजेईडन पार्क, ऑकलैंड
दूसरा वनडे7 नवंबरसुबह 7:30 बजेहेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
तीसरा वनडे10 नवंबरसुबह 7:30 बजेसेडन पार्क, हैमिल्टन
चौथा वनडे13 नवंबरसुबह 7:30 बजेबे ओवल, माउंट माउंगानुई
पांचवां वनडे15 नवंबरसुबह 7:30 बजेबे ओवल, माउंट माउंगानुई

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: नमन धीर की एक ‘गलती’ से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ