Diabetes Causes: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसका काम शरीर से टॉक्सिक आइटम्स को बाहर निकालने का है, पाचन तंत्र को सही रखना और शरीर को ऊर्जा प्रदान करना है। जब भी लिवर पर किसी प्रकार की कोई समस्या होती है, तो हम बीमार हो जाते हैं। इन दिनों लाइफस्टाइल खराब होने से लिवर डिजीज का रिस्क भी अधिकतर लोगों को रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं लिवर की बीमारी से हमें एक और गंभीर बीमारी भी हो सकती है? जी हां, डायबिटीज के होने का रिस्क लिवर डिजीज से भी बढ़ जाता है। इस बारे में हमें डॉक्टर सरीन बता रहे हैं कि क्यों लिवर को हेल्दी रखना जरूरी हो जाता है। चलिए विस्तार से इस बारे में जानते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर शिव कुमार सरीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें वह डायबिटीज और लिवर डिजीज का आपस में संबंध बताते हैं। उन्होंने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट शो में बताया कि लिवर की बीमारी, खासतौर पर फैटी लिवर की समस्या में डायबिटीज का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
क्या है इसका कारण?
एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर लिवर में 10% फैट है, तो यह फैटी लिवर का साइन है। अगर इस स्टेज पर ही हमने फैटी लिवर को कंट्रोल नहीं किया, तो और बीमारियों के होने का रिस्क बढ़ता है। जैसे 15% लिवर में फैट होने से शुगर हो सकती है, क्योंकि फैटी लिवर से खाना पचाने में दिक्कत होती है और शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस हो जाता है। अब जब खाना पचाने के लिए हमारा पैंक्रियाज मदद करता है, तो लगातार पाचन करते हुए वह थक जाता है, जिस वजह से खाने में मौजूद शुगर लेवल इंसुलिन को और ज्यादा बढ़ा देता है। इंसुलिन इंबैलेंस होने से डायबिटीज होने का रिस्क बढ़ जाता है।
क्या करें?
इसके लिए आपको अपने लिवर का स्वास्थ्य सही रखने की जरूरत होती है। लिवर हेल्दी रखने के लिए आपको लाइफस्टाइल, खान-पान और स्लीपिंग क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। एल्कोहोल और स्मोकिंग करने से बचें। व्यायाम करें और शरीर को फिजिकली एक्टिव रखें। इनसे न सिर्फ लिवर डिजीज बल्कि डायबिटीज से भी बचाव होगा।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 hr agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
1 hr agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
4 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
5 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
19 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
21 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
22 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines