Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

गाय का दूध या भैंस का दूध… आयुर्वेद में कौन-सा है बेस्ट? यहां जानिए आचार्य मनीष जी की क्या है राय

Which Milk Is Better For Health: दूध पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि गाय का दूध और भैंस का दूध में से ज्यादा फायदा किसे पीकर मिलेगा, आइए जानते हैं.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 24, 2026 12:24
Cow vs Buffalo Milk
आयुर्वेद के अनुसार कौन-सा दूध बेस्ट है? Image Credit- News24

Cow vs Buffalo Milk: दूध पीना हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद भी रोज दूध पीने की सलाह देता है. इसलिए लोग अपनी पसंद के हिसाब से दूध पीना पसंद करते हैं और कुछ लोग घर में भैंस पालकर फ्रेश दूध पीते हैं. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि गाय का दूध बेहतर है या भैंस का दूध. दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसके गुण और प्रभाव अलग-अलग बताए गए हैं. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ आचार्य मनीष जी के अनुसार दूध हमेशा इंसान की प्रकृति यानी नेचर पर निर्भर करता है. दूध हमेशा पाचन क्षमता और जरूरतों के अनुसार होना चाहिए. हालांकि, आयुर्वेद में गाय का दूध ज्यादा फायदेमंद बताया गया है. आइए जानते हैं दोनों दूध के गुण और आयुर्वेद में किसे बेहतर माना गया है.

इसे भी पढ़ें- भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 5 खतरनाक कैंसर! एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले कारण

---विज्ञापन---

आयुर्वेद के अनुसार कौन-सा दूध बेस्ट है?

आयुर्वेद में गाय के दूध को ज्यादा सात्विक और हल्का माना गया है. इसे शरीर और मन दोनों के लिए अच्छा बताया गया है. वहीं, आचार्य मनीष जी बताते हैं कि गाय का दूध शरीर को पोषण देने के साथ मन को शांत रखने में भी मदद करता है. इसलिए इसे रोजाना पीने लिए बेहतर माना जाता है. हालांकि, भैंस का दूध गाय के दूध की तुलना में अधिक गाढ़ा और भारी होता है. इसमें फैट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, इसलिए यह एनर्जी देने का काम करता है. आयुर्वेद के अनुसार, भैंस का दूध पचने में भारी होता है. इसलिए कमजोर पाचन या कफ प्रकृति वाले लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.

गाय के दूध के फायदे

  • गाय का दूध पचने में हल्का होता है, इसलिए कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए अच्छा हो सकता है.
  • वहीं, अगर आपको अपनी इम्युनिटी बढ़ाने हैं तो यह काफी मदद साबित हो सकता है.
  • यह दूध दिमाग की शांति के लिए अच्छा माना जाता है.
  • यह दूध बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

भैंस के दूध के फायदे

  • वजन बढ़ाने में मददगार साबित होना
  • गहरी नींद लाने में मददगार होना
  • शरीर को ताकत और स्टैमिना देना
  • ज्यादा मेहनत करने की क्षमता बढ़ना

दूध पीने का सही आयुर्वेदिक तरीका

दूध के फायदे पाने के लिए इसे सही तरीके से पीना भी जरूरी है. एक्सपर्ट के मुताबिक, आप नीचे बताए गए टिप्स पर ध्यान दें.

---विज्ञापन---
  • हमेशा फ्रेश और उबला हुआ दूध इस्तेमाल करें.
  • रात में हल्दी या इलायची के साथ पीना अच्छा हो सकता है.
  • दूध के साथ नमकीन या खट्टी चीजें बिल्कुल भी ना लें.
  • सोने से पहले गुनगुना दूध पीएं, क्योंकि ऐसा करने से नींद अच्छी आती है.

इसे भी पढ़ें- क्या लकड़ी के बिस्तर पर सोना अच्छा है? आचार्य मनीष जी ने बताया अच्छे पॉश्चर के लिए चारपाई पर सोना क्यों है बेस्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 24, 2026 12:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.