भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 5 खतरनाक कैंसर! एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले कारण

Fastest Growing Cancer in India: भारत में कैंसर के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, जिसका मुख्य कारण लोगों की खराब लाइफस्टाइल है. हालांकि, इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि भारत में कौन से 5 कैंसर सबसे ज्यादा लोगों के बीच फैल रहे हैं. आइए जानते हैं इन कैंसरों के नाम और इनके कारण?

Fastest Growing Cancer Types In India

भारत में कौन सा कैंसर बहुत तेजी से फैल रहा है?

विज्ञापन

Top 5 Most Common Cancers in India: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसकी चपेट में आने के कारण हर साल कई लोगों की मौत होती है. यह बीमारी बीते कुछ सालों में इतनी ज्यादा फैल चुकी है कि भारत में भी तेजी से यह बीमारी फैल रही है. जानकारी के मुताबिक, कैंसर के 5 या 10 नहीं बल्कि 200 से ज्यादा प्रकार हैं, जो लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं. यह बीमारी इतनी खतरनाक होती है कि इसके शुरुआती लक्षण साफ दिखाई नहीं देते और जब लक्षण दिखने लगते हैं, तो तब तक हालात बहुत खराब हो चुके होते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि भारत में कौन सा कैंसर तेजी से फैल रहा है और क्यों?

यह भी पढ़ें: क्या लकड़ी के बिस्तर पर सोना अच्छा है? आचार्य मनीष जी ने बताया अच्छे पॉश्चर के लिए चारपाई पर सोना क्यों है बेस्ट

विज्ञापन

कौन सा कैंसर सबसे ज्यादा फैल रहा है? Which Cancer Is Spreading The Most?

सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एमएचबी बाइट्स पॉडकास्ट में वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ-जयेश शर्मा ने बताया कि भारत में इस समय कौन-कौन सा कैंसर सबसे ज्यादा फैल रहा है और साथ ही उन्होंने इसके पीछे की असल वजह भी बताई जो सच में हैरान कर देने वाली थी. डॉ जयेश के मुताबिक, इस समय भारत में जो 5 सबसे तेजी से फैल रहे कैंसर हैं उनमें;

  1. ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) पहले स्थान पर है. डॉक्टर ने बताया कि आज से कुछ साल पहले तक भारत में सबसे आम कैंसर महिलाओं का सर्वाइकल कैंसर(Cervical Cancer) हुआ करता था, लेकिन अब इसकी जगह ब्रेस्ट कैंसर ने ले ली है. इसमें सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि यह बीमारी महिला और पुरुष दोनों में ही तेजी से फैल रही है, जिस कारण आज यह भारत में तेजी से फैलने वाले कैंसरों में सबसे ऊपर है. डॉक्टर के मुताबिक इस कैंसर का मुख्य कारण बढ़ती उम्र, मोटापा, रजोनिवृत्ति (Menopause), फिजिकल एक्टिविटी की कमी, शराब का सेवन, बच्चे कम होने के कारण ब्रेस्ट फीडिंग कम होना और परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास है.
  1. डॉक्टर के मुताबिक, दूसरा सबसे तेजी से फैलने वाला कैंसर मुंह का कैंसर (Oral Cancer) है. जो आमतौर पर धूम्रपान, गुटखा- पान और तंबाकू जैसी चीजों के सेवन के कारण होता है.
  2. तीसरे स्थान पर सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के लंबे समय तक संक्रमण के कारण होता है. साथ ही असुरक्षित यौन संबंध और नियमित जांच की कमी इसके खतरे को बढ़ा सकते हैं.
  3. फेफड़ों का कैंसर( Lungs Cancer) है. जो ज्यादातर धूम्रपान, तंबाकू सेवन, वायु प्रदूषण और जहरीले रसायनों के लंबे संपर्क में रहने से होता है.
  4. कोलन कैंसर (Colan Cancer) भारत में तेजी से फैलने वालों में पांचवे नंबर पर आता है. कोलन कैंसर बड़ी आंत के अंतिम भाग में विकसित होने वाला एक कैंसर है, जो अक्सर छोटे, गैर-कैंसरयुक्त पॉलीप्स (कोशिकाओं के समूह) के रूप में शुरू होता है. कम फाइबर वाला भोजन, ज्यादा प्रोसेस्ड और रेड मीट का सेवन, मोटापा, लंबे समय तक बैठे रहने की आदत, शराब का अधिक सेवन और मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसे कारण इसका जोखिम बढ़ाते हैं. साथ ही बढ़ती उम्र भी इसके खतरे को बढ़ाती है.

इस बात का रखें ख्याल

इन सभी कैंसर का इलाज तभी मुमकिन है, जब आप नियमित रूप से अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहें और किसी भी तरह के छोटे-मोटे बदलाव की सलाह डॉक्टर से लें. अक्सर छोटे बदलाव को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका परिणाम कैंसर के रूप में झेलना पड़ता है. वक्त रहते बचाव काफी हद तक मुमकिन है, लेकिन ज्यादा समय बीत जाने पर हालात खराब हो सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ