Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

गंदे यूरिक एसिड को शरीर से निचोड़कर बाहर कर देगी यह चटनी, इस तरह घर पर करें तैयार

Uric Acid Home Remedies: गंदा यूरिक एसिड अलग-अलग दिक्कतों की वजह बनने लगता है. ऐसे में यहां जानिए यूरिक एसिड को कम करने के लिए घर में ही किस तरह चटनी बनाई जा सकती है. यह चटनी गंदे यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकाल देती है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 4, 2026 13:27
Chutney to reduce uric acid
Chutney For Uric Acid: यूरिक एसिड कम करने के लिए क्या खाएं, जानिए यहां.

Uric Acid Kaise Kam Kare: हाई यूरिक एसिड का मतलब है शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा का बढ़ जाना. बहुत ज्यादा प्यूरिन से भरपूर चीजें खाने पर यूरिक एसिड बढ़ने लगता है. किडनी इस यूरिक एसिड को सामान्यतौर पर फिल्टर करती है, लेकिन जब किडनी पर ओवरलोड होने लगता है तो यूरिक एसिड पूरे शरीर में फैल जाता है. इससे हाथ-पैरों के जोड़ सूजने लगते हैं और गठिया की दिक्कत हो जाती है. ऐसे में घर पर बनी चटनी (Chutney) खाने पर यूरिक एसिड कम हो सकता है. यहां जानिए कैसे तैयार की जाती है यह चटनी.

यह भी पढ़ें – नमक से लेकर चिंता तक इन 10 कारणों से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, जानिए High BP कम करने के लिए क्या करना चाहिए

---विज्ञापन---

यूरिक एसिड कम करेगी यह चटनी

यूरिक एसिड कम करने के लिए धनिया और पुदीने की चटनी बनाकर खाई जा सकती है. इस चटनी को खाने पर शरीर से गंदे टॉक्सिंस बाहर आने लगते हैं. चटनी बनाने के लिए हरा धनिया, पुदीना, अदरक का छोटा टुकड़ा और 1-2 हरी मिर्च ले लें. सभी चीजों को एकसाथ पीसने के बाद ऊपर से नींबू का रस मिला लें. नींबू का सिट्रिक एसिड गंदे यूरिक एसिड को घोलने में मदद करता है. इस चटनी को रोजाना खाने पर यूरिक एसिड कम होने लगता है.

अलसी और लहसुन की चटनी भी है फायदेमंद

---विज्ञापन---

हरे धनिये और पुदीने की चटनी के अलावा, अलसी और लहलुस की चटनी भी खाई जा सकती है. हेल्दी फैटी एसिड वाली इस चटनी से यूरिक एसिड से होने वाली जोड़ों की सूजन कम होने में मदद मिलती है. चटनी बनाने के लिए 2 चम्मच भुने हुए अलसी के बीज, 3-4 लहसुन की कलियां (Garlic Cloves) और थोड़ा सा अदरक ले लें. इन सभी चीजों को मिलाकर पीसें, चटनी तैयार है. इस चटनी को दरदरा पीसें और रोजाना थोड़ा-थोड़ा खाएं.

यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए

प्यूरिन से भरपूर चीजों को खाना छोड़ने पर यूरिक एसिड कम होने में मदद मिलेगी. राजमा, उड़द की दाल और मशरूम ना खाएं. चीनी वाली मीठी कोल्ड ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से भी परहेज करें. शराब का सेवन ना करना भी जरूरी है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • हल्के गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पीने पर गंदा यूरिक एसिड कम होने लगता है.
  • ओट्स, दलिया और फल वगैरह खाएं.
  • सादे नमक के बजाए सेंधा नमक खाएं.
  • दिनभर में पानी पीते रहें, 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं.
  • विटामिन सी से भरपूर चीजें खाएं, जैसे संतरा, नींबू, कीवी और आंवला.

यह भी पढ़ें – बच्चों में चिकनपॉक्स का पहला लक्षण क्या है? यहां जानिए Chickenpox होने पर क्या करें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 04, 2026 01:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.