---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Cervical Cancer Symptoms: महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने पर दिखते हैं ये 5 संकेत, कभी न करें इग्नोर

Cervical Cancer Symptoms: सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों के बारे में कितना जानते हैं आप? महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद अगर सबसे ज्यादा किसी कैंसर का रिस्क रहता है, वह सर्वाइकल कैंसर है। आइए जानते हैं महिलाओं में इस कैंसर के शुरुआती संकेतों के बारे में।

---विज्ञापन---

Cervical Cancer Symptoms: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इसके कई प्रकार होते हैं, जिसमें सर्वाइकल कैंसर भी शामिल है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में काफी एक्टिव कैंसर का प्रकार होता है। यह गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। इसके लक्षणों को समझना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इसके संकेत काफी सूक्ष्म होते हैं और महसूस होने पर भी समझने में मुश्किल होती है। दरअसल, इसका कारण यह है कि ऐसा कैंसर कई बार ऐसे नॉर्मल साइन्स को दिखाता है, जो कि अन्य बीमारियों से जुड़े भी होते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर शीतल दयाल के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में एक खतरनाक स्थिति होती है और यह गर्भाशय में होता है। इसके शुरुआती संकेत कुछ देरी में महिला को समझ आते हैं लेकिन जब भी समझ आए, तो उसे तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

---विज्ञापन---

कैंसर के 5 शुरुआती संकेत

1. व्हाइट डिसचार्ज- डॉक्टर के मुताबिक, सफेद पानी की समस्या बढ़ना, उसमें स्मेल आना भी एक संकेत है। व्हाइट डिसचार्ज के रंग में बदलाव होना भी लक्षण है जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। यदि इसमें खून दिख रहा है, तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन

---विज्ञापन---

2. फिजिकल रिलेशन में दर्द- अगर महिला को पार्टनर के साथ संबंध बनाते समय दर्द महसूस हो रहा है, तो यह भी सर्वाइकल कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। हालांकि, महिलाओं में इस समय दर्द होने की स्थिति रहती है, लेकिन अत्यंत पीड़ाजनक स्थिति होना बिल्कुल सामान्य नहीं है।

3. वजन कम करना- सर्वाइकल कैंसर होने पर महिला में वजन घटने और अत्यधिक थकान महसूस करने की समस्या हो सकती है। ऐसा शरीर में कैंसर के कारण उत्पन्न होने वाले टॉक्सिन्स के कारण हो सकता है। यदि महिला में अचानक बिना किसी कारण के वजन कम हो रहा है, तो उसे इस बात को गहराई से सोचना चाहिए और जांच करवानी चाहिए।

---विज्ञापन---

4. वजाइनल ब्लीडिंग- महिलाओं को पीरियड्स के बाद भी अगर वजाइना से ब्लीडिंग की समस्या होती है और रुकती नहीं है, तो यह भी सर्वाइकल कैंसर का लक्षण हो सकता है। कई बार फिजिकल रिलेशन बनाते समय या फिर बाद में ब्लीडिंग हो रही है, तो भी इस संकेत को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

---विज्ञापन---

5. पैल्विक पेन- पैल्विक में दर्द होना भी सर्वाइकल कैंसर का संकेत होता है। इसमें नाभि के नीचे और कूल्हे की हड्डियों के अंदर दर्द महसूस होता है, जो कि काफी तेज और चुभने वाला होता है।

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 17, 2025 09:48 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola