---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पेट के कैंसर के ये 5 संकेत गंभीर, इग्नोर किया तो पड़ेगा महंगा, ये हैं एक्सपर्ट की राय

Cancer Signs: कैंसर हमारे शरीर के कई अंगों में हो सकता है। पेट के कैंसर होने पर शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिसे हमें इग्नोर नहीं करना चाहिए। जानिए इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

---विज्ञापन---

Cancer Signs: पेट का कैंसर एक गंभीर कैंसर का प्रकार है। इसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहते हैं। इसका इलाज समय रहते न किया जाए, तो बचाव करना मुश्किल हो जाता है। हमारा शरीर किसी भी बीमारी के होने से पहले कुछ संकेत देता है, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए। पेट के कैंसर होने से पहले भी कुछ ऐसे साइन्स दिखाई देते हैं, जो कि काफी सामान्य होते हैं। स्टमक कैंसर के ये लक्षण इतने सरल होते हैं, जिन्हें लोग अमूमन आम समस्या समझ लेते हैं जबकि यह कैंसर के संकेत होते हैं। इस पर कैंसर एक्सपर्ट क्या कहते हैं? आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

---विज्ञापन---

पेट के कैंसर के संकेत

1. एसिडिटी- जब पेट का कैंसर होता है तो मरीज को बहुत ज्यादा एसिडिटी होती है। डॉक्टर अंशुमन कुमार, जो कि कैंसर के इलाज और इस बीमारी के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाते रहते हैं, बताते हैं कि एसिडिटी जो पूरे-पूरे दिन रहे, वह सामान्य नहीं है।

2. पेट फूलना– खाना खाने के बाद पेट फूलना, ऐसा कभी-कभी होना कॉमन होता है लेकिन रोजाना ही पेट फूलने की समस्या महसूस हो रही है, तो यह संकेत इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह भी पेट के कैंसर का एक संकेत होता है।

---विज्ञापन---

3. डकारें आना- खाना खाने के बाद डकार तो लगभग हर किसी को आती है लेकिन बार-बार आना या फिर खाने के 1-2 घंटे बाद भी डकार आती है, तो यह कैंसर हो सकता है। हालांकि, डॉक्टर यह भी कहते हैं कि ऐसे लक्षण कैंसर के ही हो, यह मानना सही नहीं है लेकिन हमें एकबार जांच जरूर करवानी चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by One On One (@one_on_one_podcastt)

---विज्ञापन---

4. ब्लीडिंग- डॉक्टर कहते हैं कि महिलाओं में पीरियड्स के अलावा भी अगर अचानक ब्लीडिंग होती है, तो यह कैंसर का संकेत होता है। महिलाएं पीरियड्स से संबंधित कोई परेशानी हो, तो यह सही लक्षण नहीं है।

5. सफेद पानी- यह महिलाओं की समस्या होती है लेकिन पुरुषों में भी डिस्चार्ज की समस्या होती है। अगर ऐसा भी नियमित हो रहा है, तो यह सही साइन नहीं है। ये सभी संकेत कैंसर के शुरुआती लक्षणों को दर्शाते हैं।

---विज्ञापन---

पेट के कैंसर से बचाव के लिए क्या करें?

  • सही आहार का सेवन करें।
  • धूम्रपान और तंबाकू का सेवन न करें।
  • ज्यादा कोल्ड-ड्रिंक पीने से बचें।
  • वेट मैनेजमेंट जरूरी है।
  • प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन अधिक न करें।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 27, 2025 12:14 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola