हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Buldhana Hair Loss Disease: सिर से बाल उड़ने का कारण क्या? महाराष्ट्र में फैली बीमारी की वजह रिवील

Buldhana Hair Loss Disease: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के कई इलाकों में इस वक्त बालों के झड़ने की बीमारी फैल रही है। इस बीमारी से वहां के कई लोग गंजे भी हो गए हैं। इस बीमारी का कारण गेहूं को बताया जा रहा है। चलिए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन
Buldhana Hair Loss Disease

Buldhana Hair Loss Disease: इन दिनों महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बालों के झड़ने की एक बीमारी फैली हुई है जिससे इलाके के 279 लोग संक्रमित हुए हैं। इसका कारण अब सामने आया है, जिसमें अध्ययनकर्ताओं ने हरियाणा और पंजाब से आए हुए गेहूं का बुलढाणा की लोकल शॉप्स में बिक्री को बताया है। स्थानीय राशन की दुकानों में ऐसे गेहूं की बिक्री हो रही है, जिनमें सेलेनियम की मात्रा अधिक पाई गई है। यह घटनाएं दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 के बीच काफी ज्यादा सक्रिय थी, खासतौर पर कॉलेज और स्कूल की युवा लड़कियों में। अधिकारियों ने इस पर जांच शुरू की जिसके बाद गेहूं को लेकर रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लक्षणों में उल्टी आना, खुजली, झनझनाहट और दस्त भी शामिल हैं। डॉक्टर हिम्मतराव बवासकर, जो कि रायगढ़ के बवासकर अस्पताल के एमडी हैं, कहते हैं कि ऐसे मामलों के पीछे की सबसे बड़ी वजह है कि सेलेनियम वाले गेहूं की खपत है।

विज्ञापन

 कैसे पता चला?

डॉक्टर बताते हैं कि उन्होंने प्रभावित इलाकों के गेहूं का विशलेषण किया था जिसमें सामान्य गेहूं की तुलना में 600 गुना अधिक सेलेनियम पाया गया है जिस कारण एलोपिशिया के मामलों में वृद्धि देखी गई है। इस बीमारी में लोगों के सिर से 3 से 4 दिन के अंदर ही सारे बाल झड़ गए थे। जांच में ब्लड, यूरिन और हेयर सैंपल्स लिए गए हैं, जिसमें शरीर के अंदर भी सेलेनियम की मात्रा पाई गई थी। सेलेनियम का जरूरत से ज्यादा होना हानिकारक होता है, इससे मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है। सेलेनियम की मात्रा ज्यादा होने से मांसपेशियों में कमजोरी, कंपन, दस्त से लेकर दिल का दौरा या रेस्पिरेटरी इंफेक्शन का भी रिस्क बढ़ता है। ओवर द काउंटर सेलेनियम से बालों के झड़ने वाली बीमारी भी होती है।

कैसी बीमारी है एलोपेशिया?

एलोपेशिया एरीटा एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें बालों के झड़ने की समस्या होती है। इसमें एक प्रकार का स्किन डिजीज इंफेक्शन होता है, जिसके कारण बालों की स्कैल्प में रूखापन और कमजोरी आ जाती है। इससे बाल अधिक मात्रा में झड़ते हैं और कई बार चेहरे और अंडरआर्म्स के बाल भी झड़ जाते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola