UP विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला! किसानों और डेरी कारोबारियों को मिलेगा 3.03 लाख करोड़ रुपये का बैंक लोन
UP में किसानों के लिए 3.03 लाख करोड़ का लोन टार्गेट रखा गया है. केंद्र ने 25 हजार करोड़ बढ़ाए. किसान पशुपालक, मतस्य पालक को सस्ता लोन मिलेगा. KCC, डेयरी लोन पर भी सब्सिडी मिलेगी.
चुनाव से ठीक पहले सरकार का पूरा फोकस इस बात पर रहेगा कि बैंकों का पैसा धरातल पर किसानों और छोटे उद्यमियों तक पहुंचे.(फोटो- ANI)
यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और किसानों के लिए बड़ी खबर आ गई है. सरकार ने किसानों, पशुपालकों, मछली पालकों और खेती से जुड़े बिजनेस करने वालों के लिए तिजोरी खोल दी है. इस साल बैंकों को कहा गया है कि 3.03 लाख करोड़ रुपये का लोन बांटना है. पहले टारगेट 2.78 लाख करोड़ था, अब केंद्र ने सीधे 25 हजार करोड़ बढ़ा दिया है.
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर में नया लक्ष्य जारी कर दिया है और सभी बैंकों को पर्ची थमा दी गई है. सरकार चाहती है ज्यादा से ज्यादा किसान, पशुपालक लोन लें, खेती करें, डेयरी, पोल्ट्री, मछली पालन का बिजनेस शुरू करें. इससे गांव में पैसा आएगा और सरकार की छवि भी बनेगी.
लेकिन सवाल ये है – क्या बैंक ये टारगेट पूरा कर पाएंगे? बिजनेस एंगल से समझें… आंकड़ा क्या कहता है? पिछले साल 2025-26 में टारगेट 2.44 लाख करोड़ का था, पर बैंक सिर्फ 2.02 लाख करोड़ ही बांट पाए. मतलब 42 हजार करोड़ कम. और अब सीधे 3.03 लाख करोड़ का टारगेट, जो पिछले साल के असल वितरण से 50% ज्यादा है.
विज्ञापन
जबकि हकीकत ये है कि यूपी में कृषि लोन हर साल सिर्फ 9% के हिसाब से बढ़ रहा है. तो 50% जंप करना बैंकों के लिए आसान नहीं होगा.
आपके लिए इसका मतलब क्या है? अगर आप किसान हैं, पशुपालन या मत्स्य पालन करना चाहते हैं, या एग्री-स्टार्टअप खोलना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट टाइम है. बैंकों पर लोन देने का दबाव है, तो आपका लोन जल्दी पास होगा. KCC, डेयरी लोन, मत्स्य लोन, फूड प्रोसेसिंग लोन में ब्याज पर सब्सिडी भी मिलेगी. सरकार खुद बैंकों को बोलेगी – लोन दो, टारगेट पूरा करो.
विज्ञापन
तो अगर बिजनेस प्लान है तो अभी बैंक जाएं, क्योंकि चुनाव से पहले बैंक मना नहीं करेंगे.
किन चीजों के लिए मिलेगा लोन? खेती-किसानी जैसे कि बीज, खाद, ट्रैक्टर, पशुपालन (गाय, भैंस, मुर्गी फार्म), मत्स्य पालन (तालाब, मछली बीज), बागवानी, कोल्ड स्टोरेज, एग्री बिजनेस आदि के लिए लोन दिया जाएगा.
विज्ञापन
FAQ
Q: यूपी में किसानों के लिए कितना लोन टारगेट है? A: वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए बैंकों को 3.03 लाख करोड़ रुपये लोन बांटने का लक्ष्य दिया गया है, जो पहले 2.78 लाख करोड़ था.
Q: ये लोन किसे मिलेगा? A: किसान, पशुपालक, मत्स्य पालक, बागवानी करने वाले और कृषि उद्यमी इस लोन के लिए पात्र हैं. KCC, डेयरी, पोल्ट्री, कोल्ड स्टोरेज जैसे कामों के लिए लोन मिलेगा.
विज्ञापन
Q: क्या चुनाव के कारण लोन टारगेट बढ़ा है? A: अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव हैं. सरकार चाहती है ज्यादा से ज्यादा किसानों को लोन मिले, इसलिए बैंकों पर टारगेट पूरा करने का दबाव है.