Durga Visarjan 2026: कब है दुर्गा विसर्जन 2026? जानें शुभ मुहूर्त, सही विधि और मां दुर्गा मंत्र

Durga Visarjan 2026: शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान कई लोग दुर्गा पूजन का आयोजन करते हैं. नवरात्रि के बाद विजयादशमी पर दुर्गा विसर्जन किया जाता है. इस साल दुर्गा विसर्जन कब है आइये सही तारीख के बारे में जानते हैं.

DURGA .jpg

दशहरे के दिन विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा के बाद ही विसर्जन करें. (Photo Credit - AI)

Durga Visarjan 2026: आश्विन माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस दौरान षष्ठी तिथि से लेकर दशहरे तक दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. दुर्गा पूजा का पर्व खासकर पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है. इसके अलावा भी देशभर में कई जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. दुर्गा पूजा के समापन के बाद दुर्गा विसर्जन किया जाता है. दुर्गा विसर्जन के दौरान भक्त मां दुर्गा की प्रतिमा को पवित्र नदी या सरोवर में विसर्जित करते हैं.

विज्ञापन

कब है दुर्गा विसर्जन?

दुर्गा विसर्जन का पर्व हर साल विजयादशमी के दिन मनाया जाता है. दशहरे पर लोग बड़े ही धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करते हैं. इस बार आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा. द्रिक पंचागं के अनुसार, दशमी तिथि 20 अक्टूबर को मान्य होगी. इस दिन दुर्गा विसर्जन का पर्व मनाया जाएगा.

विज्ञापन

दुर्गा विसर्जन की विधि

विजयादशमी के दिन दुर्गा विसर्जन के लिए सर्वप्रथम मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें. विसर्जन के लिए जाने पर आप नदी के तट पर पहुंचने के बाद पूजा जरूर करें. मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने धूप और दीप जलाएं. माता को फूल, अक्षत, सिंदूर, लाल चुनरी और नारियल अर्पित करें. मंत्रों का जाप करें. हलवा, पूड़ी और खीर का भोग लगाएं. मां दुर्गा की आरती करें और गलतियों के लिए क्षमा मांगें. इसके साथ ही शुद्धता और पवित्रा के साथ मां दुर्गा का विसर्जन करें.

विज्ञापन

मां दुर्गा विसर्जन मंत्र और शुभ मुहूर्त

  • गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठे स्वस्थानं परमेश्वरि।
    पूजाराधनकाले च पुनरागमनाय च॥
  • नमस्तेऽस्तु महादेवि महा मायि सुरेश्वरि।
    ख्यातं यत् त्वं प्रसन्ना च प्रसन्नं सर्वतो भव॥

मां दुर्गा विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर को 12 बजकर 50 मिनट से लेकर 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. दुर्गा विसर्जन के लिए कुल 1 घंटे 59 मिनट का मुहूर्त प्राप्त हो रहा है. आप इस दौरान विधि-विधान के साथ मां दुर्गा का विसर्जन कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

दुर्गा विसर्जन के दौरान शुद्धता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आप शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा करने के बाद ही विसर्जन करें. दुर्गा विसर्जन बहते हुए साफ जल में करना चाहिए. गंदगी वाले पानी और गंदगी वाली जगह पर विसर्जन करने से बचें. आप सरकार द्वारा बनाए गए मूर्ति विसर्जन स्थल और कृत्रिम तालाब में विसर्जन कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ