Navratri Prasad: नवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? मां कात्यायनी के भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी

आज नवरात्रि का छठा दिन है और इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. अगर आपके घर भी पूजा का कोई प्रोग्राम है तो आलू की खीर बनाना बेस्ट हो सकता है. 

aloo kheer for maa katyayani prasad 

अगर आपके घर भी पूजा का कोई प्रोग्राम है तो आलू की खीर बनाना बेस्ट हो सकती है. Image Credit- AI

नवरात्रि के छह दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के छठे दिन यानी आज मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी. इस दिन भक्त मां की विधि-विधान से पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भोग लगाते हैं. पूजा में प्रसाद बहुत ही मायने रखता है. ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो घर पर आसानी से तैयार होने वाली यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. बस आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिसे हम नीचे साझा कर रहे हैं.

विज्ञापन

मां कात्यायनी को किस चीज का भोग लगाएं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस दिन भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार मां को फल, मिठाई या सात्विक पकवानों का भोग लगाते हैं. आप प्रसाद के लिए आलू की खीर बना सकते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान है. 

विज्ञापन

आलू की खीर कैसे बनाएं? 

सामग्री

मां कात्यायनी को भोग लगाने के लिए आप आलू की खीर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी. 

विज्ञापन
  • उबले आलू- 2
  • दूध- 1 लीटर 
  • चीनी- 1 कप 
  • घी- आधा कप 
  • बादाम- 5
  • काजू- 7
  • इलायची- जरूरत के हिसाब से 
  • थोड़ी-सी किशमिश

विधि 

  • सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें उबले आलू डालकर हल्की आंच पर कुछ मिनट तक भून लें. जब आलू हल्के ब्राउन हो जाएं तो गैस बंद कर दें. 
  • अब आलू को थोड़ा ठंडा होने दें और एक बर्तन में दूध गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद आंच हल्की कर दें और इसे कुछ देर पकने दें. 
  • अब दूध में आलू को डालें और हल्की आंच पर 20 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चम्मच चलाते रहें, ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. 
  • जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी, कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डाल दें. इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • खीर को कुछ मिनट और पकाएं. जब इसकी बनावट मनचाही हो जाए तो गैस बंद कर दें. खीर को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर पूजा के दौरान मां कात्यायनी को भोग लगाएं.

इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही, चेहरे पर ग्लो ले आएगा यह नुस्खा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ