Navratri Day 6 Wishes: नवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, इन मैसेजेस को भेजकर दीजिए सभी को शुभकामनाएं
Ma Katyayani Puja Wishes: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस शुभ अवसर पर आप भी सभी को शुभकामनाएं दे सकते हैं. यहां आपके लिए नवरात्रि के छठे दिन के खास मैसेज, कोट्स और स्टेटस दिए गए हैं.
Happy Navratri Wishes: इस तरह दीजिए सभी को मां कात्यायनी की पूजा के शुभकामना संदेश. Image Credits- AI
Navratri Day 6 Wishes: नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा के छठे रूप मां कात्यायनी (Ma Katyayni) को समर्पित होता है. इस दिन भक्त पूरे मनोभाव से मां कात्यायनी की पूजा करते हैं. मां कात्यायनी साहस, शक्ति और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. कहते हैं मां कात्यायनी की पूरे मन से पूजा करने पर जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं. ऐसे में आप भी इस पावन दिन पर मां कात्यायनी की कृपा से पूर्ण संदेश सभी को भेज सकते हैं और नवरात्रि के छठे दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
विज्ञापन
नवरात्रि के छठे दिन की शुभकामनाएं | Navratri Day 6 Wishes
फूलों-सी महके आपकी जिंदगी, खुशियों से चमके आपकी बंदगी, मां कात्यायनी हर मनोकामना पूरी करें, आपके जीवन में प्रेम के दीप जलें. जय माता दी!
विज्ञापन
मां के दर पर जो श्रद्धा से आता है, वह मन में नई आशा लेकर जाता है, मां कात्यायनी सबके जीवन में उजाला करें, हर घर में सुख-शांति की वर्षा करें.
छठे दिन मां का दरबार सजा है, भक्तों के दिल में भक्ति का दीप जला है मां कात्यायनी करें सबका उद्धार, आपको नवरात्रि की शुभकामनाएं बारंबार.
विज्ञापन
मां की कृपा से हर राह आसान हो, आपके जीवन में खुशियों की पहचान हो, दूर रहें दुख और परेशानियाँ सारी, मां कात्यायनी रखें रक्षा आपकी प्यारी.
लाल चुनरी मां के दरबार में लहराए, भक्ति का रंग हर मन में छा जाए, मां कात्यायनी दें सुख-समृद्धि का वरदान, खुशियों से भर जाए आपका घर-आंगन.
विज्ञापन
भक्ति की खुशबू हर दिशा में फैल जाए, मां का नाम लेते ही मन खिल जाए, छठे नवरात्रि पर यही शुभकामना है, आपके जीवन में खुशियों का खजाना है.
मां की शक्ति से हौसला बढ़ता रहे, आपके जीवन का दीप जलता रहे, सुख, समृद्धि और शांति का वास हो.
विज्ञापन
हर सुबह नई उम्मीद लेकर आए, मां का आशीर्वाद हर कदम पर मिल जाए, आपके जीवन में सुख की बहार हो, मां कात्यायनी का सदा उपकार हो.
कात्यायनी मां का आशीष मिले, हर दिल को खुशियों का संसार मिले, आपके घर में सुख-शांति बनी रहे, मां की कृपा आप पर सदा बनी रहे.
विज्ञापन
न दुख की छाया, न चिंता का भार हो, आपके जीवन में खुशियों की बहार हो, मां कात्यायनी का आशीर्वाद मिले अपार, नवरात्रि का छठा दिन बने मंगलमय त्योहार.