CJP Tiranga March LIVE Updates: तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

सुप्रीम कोर्ट में आज महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई होगी. दिल्ली हाईकोर्ट में ACP विवेक भगत का मामला सुना जाएगा. पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब CM भगवंत मान की याचिका सुनी जाएगी.

CJP Tiranga March LIVE

दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च निकलेगा और सेंट्रल पार्क तक जाएगा. (Credit-ANI)

आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज शाम 5 बजे दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क तक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालेगा, जिसका नेतृत्व अभिजीत दीपके करेंगे. वहीं आज आम आदमी पार्टी भी वोट चोरी के खिलाफ होने वाला सामूहिक उपवास रद्द करके सेंट्रल पार्क तक तिरंगा यात्रा निकालेगी. इधर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज से 5 दिन के पंजाब दौरे पर रहेंगे और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे. उधर आज ACP विवेक भगत की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई सभव है. आज SIR पर INDIA ब्लॉक कर्नाटक में बैठक है.

विज्ञापन

महुआ मोइत्रा की याचिका पर आज सुनवाई होगी

वहीं आज सुप्रीम कोर्ट तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसके जरिए उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में अपने संसदीय क्षेत्र कृष्णानगर के दौरे दौरान सर्किट हाउस में ठहरने की अनुमति देने की मांग मकी है. इधर पंजाब CM भगवंत मान को प्रस्तावित फ्रांस यात्रा के लिए केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है. इस मामले में आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई है. उन्हें 15 से 21 अक्टूबर तक फ्रांस जाना था. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

CJP Tiranga March LIVE Updates: अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके के घर पहुंच गई है. जबकि उन्होंने बीती रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आशंका जताई थी कि इन्हें मार्च से पहले डिटेन किया जा सकता है. बता दें कि पुलिस उन्हें नोटिस देने आई है और करीब 15-20 पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे हैं. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई की तारीख तय

महिला पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका पर 26-27 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. पत्रकार का आरोप है कि 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया था. उस दिन राहुल गांधी चुनाव आयोग की मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) से जुड़ी प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका दाखिल करने के लिए विपक्ष के मार्च का नेतृत्व कर रहे थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट का CJP मार्च पर तत्काल रोक लगाने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के तिरंगा मार्च के खिलाफ तत्काल निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजनाथ सिंह को राहुल गांधी को आत्ममंथन करने की नसीहत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को आत्ममंथन करना चाहिए, क्योंकि उनके सभी आरोप राजनीतिक नाटक हैं. राहुल गांधी के पास वोट चोरी का कोई सबूत नहीं है. भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं पर कभी शक नहीं किया, लेकिन कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को चोट पहुंचा रही है. संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी के कनाडा दौरे की तारीखें फाइनल हुईं

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा दौरे पर जाएंगे, जहां वे टोरंटो और ओटावा में रुकेंगे. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने उनके दौरे की पुष्टि की है. साल 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर दोनों देशों में तनाव गहराया था. लेकिन अब भारत और कनाडा अपने रिश्तों को बेहतर बनाने और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को सालाना 70 अरब डॉलर तक पहुंचाना है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के व्यापारिक संगठनों की राजनीतिक दलों से विशेष अपील

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने राजनीतिक दलों और प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि कनॉट प्लेस की बजाय दूसरी जगहों पर विरोध प्रदर्शन करें. विरोध करने और अपनी बात रखने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन कनॉट प्लेस को मंच बनाने से हमारा कारोबार प्रभावित हो रहा है. पिछले तीन हफ्तों से विरोध प्रदर्शनों के कारण दुकानदारों, वेटर, ड्राइवरों, रेहड़ी-पटरी वालों का काम खराब हुआ है. सड़कें बंद होने और ट्रैफिक बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महुआ मोइत्रा की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में अपने संसदीय क्षेत्र कृष्णानगर के दौरे के समय सर्किट हाउस में ठहरने की अनुमति मांगी है. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच सुनवाई करेगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: SIR पर INDIA ब्लॉक की आज कर्नाटक में बैठक

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने आज विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक की बेंगलुरु में राज्य स्तरीय बैठक बुलाई है. इसमें वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ अभियान की रणनीति पर मंथन किया जाएगा. बैठक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और समाजवादी पार्टी सहित अन्य दलों के नेता भी शामिल होंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के सेंट्रल पार्क में आज CJP का तिरंगे के साथ प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज अभिजीत दीपके के नेतृत्व में अपनी कई मांगों को लेकर तिरंगा मार्च निकालेगी. दिल्ली के कनॉट प्लेस में मार्च निकाला जाएगा और सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन के लिए अनुमति देने से मना कर दिया था.  हाईकोर्ट ने CJP के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद मार्ग थाने के बाहर NSUI का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदयभानु चिब, पार्टी के अन्य नेताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को संसद मार्ग थाने के बाहर से हिरासत में लिया है. वे सभी रातभर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सुबह कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.  एनएसयूआई की दो महिला कार्यकर्ताओं रितु बराला और अथिरा विजयन के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने के आरोप भी पुलिस पर हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ