Benefits Of White Gond Moringa: सफेद गोंद मोरिंगा शरीर की इन बीमारियों को रखेगा कोसों दूर, जानें फायदे

Benefits Of White Gond Moringa

Benefits Of White Gond Moringa

विज्ञापन

Benefits Of White Gond Moringa: मौसम में बदलाव के साथ शरीर कई बीमारियों के करीब आ जाता है। किसी भी तरह की बीमारी से बचने के लिए हर किसी को पहले से तैयार रहना चाहिए। इसलिए आज हम आपको सफेद मोरिंगा गोंद (white gond moringa) के फायदे बताने जा रहे हैं, जिससे कई तरह की बीमारियों से निजात मिल सकती है।

सफेद मोरिंगा गोंद एक प्राकृतिक पॉलीसेकेराइड (polysaccharide) है, जो सहजन के पेड़ से मिलता है। इसका स्वाद भी बहुत शानदार होता है और ये शरीर को भी कई फायदे देता है, तो चलिए जान लेते हैं सफेद मोरिंगा गोंद के लाभ

विज्ञापन

सफेद गोंद मोरिंगा से होने वाले फायदे

1. बच्चों के लिए बहुत लाभकारी

छोटे बच्चों को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। सफेद गोंद मोरिंगा इसके लिए शानदार ऑप्शन है, ये बच्चों के शरीर को बहुत फायदा देते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से बच्चो का विकास ठीक से होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बहुत फायदा देते हैं।

2. पाचन को ठीक करने में करता है मदद

विज्ञापन

कई लोगों को पाचन से जुड़ी कई परेशानियां होती है। दस्त, पेचिश, कोलाइटिस से कई लोगों को बहुत दिक्कतें होती है। इसके लिए गोंद का इस्तेमाल बहुत फायदा देता है। इसके लिए नारियल के पानी में 1 चम्मच सफेद गोंद और 1 चम्मच शहद मिला लें और नियमित रूप से इसका सेवन करें। इससे आपको पेट से जुड़ी परेशानियों से निजात मिलेगी।

3. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार

विज्ञापन

सफेद गोंद मोरिंगा से कई फायदे मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है। इसे आप काढ़े के रूप में भी लें सकते हैं। साथ ही ये घबराहट और उल्टी जैसे परेशानियों से भी निजात दिलाने में मदद करता है।

4. त्वचा से जुड़ी परेशानियों को करता है दूर

विज्ञापन

स्किन की ड्राईनेस और दाग-धब्बों के साथ ही स्किन की चमक के लिए भी सफेद गोंद मोरिंगा एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें मौजूद विटामिन ए त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करते हैं। साथ ही ये स्किन को कई फायदे देता है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ