Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

Arjuna Bark Benefits: नसों की गंदगी साफ करने के लिए खाली पेट पिएं यह पानी, सिर्फ 2 महीने में दिखने लगेगा असर

Vein Blockage: अगर आपकी नसों में गंदगी जमा हो गई है और डॉक्टर ज्यादा खर्चा बता रहा है तो एक बार अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करके देखें. इससे यकीनन आपको बहुत फायदा होगा और आप हेल्दी रहेंगे.  

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 2, 2026 09:45
Vein Blockage
अर्जुन की छाल क्यों है खास? Image Credit- Shutterstock

Arjuna Ki Chhal Ke Faye: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान का बीमार पड़ना लाजिमी है. ऐसा इसलिए क्योंकि इंसान स्ट्रेस में रहता है, जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां होना शुरू हो जाती हैं. एक रिसर्च के मुताबिक, स्ट्रेस लेने से दिल और नसों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. कोलेस्ट्रॉल जमने से नसों में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है, जिससे हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां हो सकती हैं. हालंकि, कई लोग ऐसे हैं जो नसों को साफ करने की दवा भी खा रहे हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप आयुर्वेदिकजड़ी-बूटी का इस्तेमाल करें. इसमें अर्जुन की छाल शामिल है. आयुर्वेद में इसे दिल और नसों के लिए बेहद लाभकारी माना गया है. आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका क्या है. 

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही मतली या उल्टी जैसा लगता है? जानिए इसके असली कारण

---विज्ञापन---

अर्जुन की छाल क्यों है खास?

एक्सपर्ट के मुताबिक, अर्जुन की छाल में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और टैनिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं. ये तत्व शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. यह दिल को मजबूत बनाने और नसों की सफाई में मददगार मानी जाती है. 

खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीने के फायदे

  • अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है. आप अर्जुन की छाल का काढ़ा या पानी बनाकर पी सकते हैं. इससे नसों में जमा गंदगी धीरे-धीरे साफ होने लगती है. 
  • इसका पानी दिल के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. यह दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार मानी जाती है. साथ ही, ब्लड फ्लो बेहतर होने से दिल पर दबाव कम पड़ता है. 
  • अर्जुन की छाल हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी मददगार मानी जाती है, जिससे स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है. आप इसका सेवन एक्सपर्ट की मदद से करें, क्योंकि सबके लिए इसके नुकसान और फायदे हो सकते हैं. 

कैसे बनाएं अर्जुन की छाल का पानी?

सामग्री

  • अर्जुन की छाल पाउडर- 1 चम्मच
  •  पानी- 1 गिलास 

विधि

  • सबसे पहले मार्केट से अर्जुन की छाल लेकर आएं. फिर एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल डालकर रातभर भिगो दें. इसे सुबह खाली पेट 7 मिनट तक उबालें. जिसे छानकर गुनगुना ही खाली पेट पिएं. लगातार 6 से 8 हफ्ते तक सेवन करने से फर्क पड़ेगा. 

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक, इससे उन लोगों को परहेज करना चाहिए जो लोग हार्ट या बीपी की दवा ले रहे हैं. अगर आप पीना चाहते है तो एक बार डॉक्टर से बात करें. 

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- रोज कब्ज करता है परेशान? पाचन को सुधारने के लिए अपने आहार में शामिल करें ये 5 चीजें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 02, 2026 09:44 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.