जब पापा ने बेटी के साथ ‘बदतमीज़ दिल’ पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख लोग रह गए हैरान

पिता-बेटी का ‘बदतमीज़ दिल’ गाने पर मस्ती भरा डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फनी स्टेप्स और प्यारी बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया, वीडियो को मिल रहा है जबरदस्त प्यार.

जब पापा ने बेटी के साथ ‘बदतमीज़ दिल’ पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
विज्ञापन

ऐसा कहते हैं कि हर पिता के लिए उनकी बेटी दुनिया जहां से भी प्यारी होती है और एक पिता ही होता है जो कि अपनी बेटी ही हर इच्छा पूरी करने के हर वह कोशिश करता है जिससे उसकी बच्ची के चेहरे पर खुशी आए. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक दिल खुश कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता और उनकी बेटी का मस्ती भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजक है, बल्कि पिता-बेटी के खूबसूरत रिश्ते को भी बेहद प्यारे तरीके से दिखाता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता अपनी बेटी के साथ मशहूर गाने “बदतमीज़ दिल” पर डांस कर रहे हैं. दोनों बिना किसी झिझक के पूरी मस्ती में झूमते नजर आते हैं. उनके डांस स्टेप्स भले ही परफेक्ट या प्रोफेशनल नहीं हैं, लेकिन उनमें जो खुशी और ऊर्जा दिखाई दे रही है, वही इस वीडियो को खास बना रही है. पिता और बेटी के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आती है. दोनों एक-दूसरे के साथ हंसते हुए, मजेदार स्टेप्स करते हुए और खुलकर एंजॉय करते दिखते हैं. यही सादगी और अपनापन लोगों के दिल को छू रहा है. यह वीडियो याद दिलाता है कि खुशी के लिए किसी खास मौके या परफेक्ट डांस की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने अपनों के साथ बिताया गया समय ही सबसे खास होता है.

विज्ञापन

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @akku_sehgal_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

लोगों ने वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए

कमेंट्स में लोग इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे. कोई कह रहा है कि “ऐसे पापा हर किसी को मिलें”, तो कोई लिख रहा है “इस वीडियो ने दिन बना दिया.” कई यूजर्स ने इसे असली खुशी का उदाहरण बताया है. यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि छोटे-छोटे पल और सच्चे रिश्ते ही जिंदगी की सबसे बड़ी खुशियां होते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ